Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

    *भारत का मतदान प्रक्रिया सबसे सशक्त एवं लोकतांत्रिक – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    जिला अंतर्गत 08 नाला, 09 जामताड़ा एवं 14 सारठ (अंश) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों हेतु प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को आसन्न लोकसभा चुनाव के निमित्त दिया गया प्रशिक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित जामताड़ा जिले के अन्तर्गत कुल-762 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 78 सेक्टर पदाधिकारी तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं 05 सुरक्षित सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    जिन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 23.12.2023 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं उपस्थिति मास्टर ट्रेनर के द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिन नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड के सेक्टर 1 से 9 तक, कुंडहित 1 से 11 तक को सेक्टर पदाधिकारी तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रथम पाली में तथा प्रखंड नाला के 1 से 14 तक एवं 09 जामताड़ा अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के सेक्टर 01 से 06 तक के सभी पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    वहीं द्वितीय एवं अन्तिम दिन में आज 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के 07 से 16 तक के सभी सेक्टर पदाधिकारी, करमाटांड़ के सेक्टर 1 से 4 तक के सभी पदाधिकारी, जामताड़ा के सेक्टर 1 से 6 तक के सभी पदाधिकारी, द्वितीय पाली में जामताड़ा के 7 से 18 तक के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं 14 सारठ (अंश) अंतर्गत करमाटांड़ 1 से 6 तक सभी पदाधिकारी के अलावा सभी सुरक्षित सेक्टर पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    *बेहतर से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेवारी से निर्वहन करें*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का मतदान प्रक्रिया सबसे सशक्त एवं लोकतांत्रिक है। आप सभी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि जो भी दायित्व आपको सौंपे गए हैं उनका जिम्मेवारी से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव को हिंसारहित, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है।

    मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा, विभिन्न वर्गों के बीच तनाव, हिंसा आदि से संबंधित विहित प्रपत्र में जानकारी देने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में एसडीपीओ जामताड़ा श्री आनंद ज्योति मिंज, बीडीओ नारायणपुर श्री मुरली यादव, सीओ कुंडहित, सीआई एवं एसआई सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक श्री संतोष कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो के चुनावी घोषणापत्र पर साधा निशाना, कहा- वादाखिलाफी और धोखेबाजी का दूसरा नाम बन गयी है हेमंत सरकार
    Next Article सांसदों का निलंबन सरकार वापस नहीं करती है तो आंदोलन का रुख और कड़ा होगा: हरिमोहन

    Related Posts

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    October 9, 2026

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    October 9, 2026

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

    भागाबेड़ा में 500 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

    खनन विभाग ने बालू लदा वाहन पकड़ा

    रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

    पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.