Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Dunki Movie Review: इमोशंस, रोमांस से भरपूर है ‘डंकी’
    Headlines सिनेमा

    Dunki Movie Review: इमोशंस, रोमांस से भरपूर है ‘डंकी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Dunki Movie Review: इमोशंस, रोमांस से भरपूर है ‘डंकी’
    डंकी कलाकार- शाह रुख खान , तापसी पन्नू , विक्की कौशल , बमन ईरानी , विक्रम कोछड़ और अनिल ग्रोवर आदि
    लेखक- राज कुमार हिरानी , अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों
    निर्देशक- राज कुमार हिरानी
    निर्माता- राज कुमार हिरानी और गौरी खान

     

     

    शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और ​विक्रम कोचर स्टारर डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी और फिर ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस बार व‍िदेश में जाकर एक सुनहरे सपने का भव‍िष्‍य देखने वाले हजारों ऐसे लोगों की कहानी लाए हैं, लेकिन अपनी प‍िछली दो फिल्‍मों से अलग ‘डंकी’ शाहरुख की वो इमोशन फिल्‍म है, जो आपको हंसाते-हंसाते न जाने कब रुला देगी. ह‍िरानी ने पहली बार अपने कैमरे के लैंस से शाहरुख खान को पेश क‍िया है. आइए बताते हैं, कैसी है ये फिल्‍म.

     

     

     

    कहानी- ‘डंकी’ कहानी है, 3 दोस्तों मनु , बुग्‍गु और जस्‍सी की जो कमाने के लिए और अपनी ज‍िंदगी के बदतर हालातों को सुधारने के लिए लंदन जाना चाहते हैं. इन सभी की अपनी मजबूरियां हैं और उन्हें मिलता है हार्डी का साथ. लंदन जाने की इसी कोशिश में उन्हें म‍िलता है, सुखी जो अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए लंदन जाना चाहता है. इन्हें वीजा काफी कोशिशों के बाद भी नहीं मिलता है और आखिरकार ये लंदन जाने के लिए डंकी का रास्ता अपनाते हैं. डंकी यानी बिना वीजा के गैर कानूनी तरीके से विदेश जाना. अब क्या ये सब लंदन पहुंच पाते हैं? और फिर क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

     

     

    फ‍िल्‍म के फर्स्ट हाफ में कहानी थोड़ी स्लो स्पीड के साथ बढ़ती है. इंटरवेल से पहले कहानी में हल्‍के कई पल ऐसे हैं जो आपको हंसाएंगे. शुरुआत का सफर वीजा पाने की कोशिश में लगे इन दोस्तों की कहानी बताता है. फर्स्ट हाफ में ह्यूमर के साथ-साथ व‍िक्‍की कौशल के इमोशनल सीन आपको ह‍िला कर रख देंगे. विकी कौशल का सीक्वेंस बढ़िया है, जो फिल्‍म के उस हि‍स्‍से से दर्शकों को सीधे कनेक्‍ट करता है. सेकंड हाफ में इनका असली डंकी सफर शुरू होता है. सेकंड हाफ ज्‍यादा इमोशनल है, जहां एक बार फिर शाहरुख खान अपने रोमांस और इमोशन से आपका दि‍ल जीतते नजर आएंगे.

    एक्टिंग की बात करें तो शाहरुख खान ने जान तो लगाई लेकिन राजकुमार हिरानी ने उन्हें आगे आने ही नहीं दिया और कमजोर कहानी देकर उनके साथ नाइंसाफी. तापसी पन्नू भी निराश करती हैं. बोमन ईरानी काफी बोरिंग हो जाते हैं. अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर के कई सीन यादगार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article उपायुक्त के निर्देशानुसार बाबा मंदिर प्रांगण समीप जल्द खोला जाएगा जन औषधि केंद्र….
    Next Article पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली में लुढ़का पारा, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    June 4, 2026

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.