Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली में लुढ़का पारा, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली में लुढ़का पारा, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली में लुढ़का पारा, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है. दिन के समय में आसमान पर हल्के बादल छाए रहते है. हल्की हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे दिल्लीवासियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से ज्यादा ठंड राजस्थान में पड़ रही है. राजस्थान के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के पास दर्ज किया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ ठंड पड़ रही है.

     

     

    दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहा है. ठंड के बीच दिल्लीवासियों को अभी भी प्रदूषण से निजात नहीं मिल रही है. दिल्ली की आबोहवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. दिल्ली के कई इलाकों का AQI लेवल 450के पार बना हुआ है. सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली का औसत AQI लेवल 475 है. लोधी रोड में 400, ओखला फेज-2 में 468, बवान में 452 दर्ज किया गया है.

    उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. इन तीनों राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है. साथ जगह-जगह हल्की बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

     

     

    राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्दी के साथ ही यहां के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है. शुक्रवार को राजस्थान का फतेहपुर शहर सबसे ठंडा रहा है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सीकर में 2.8 और चुरू में 4.2 डिग्री तापमान रहा है.

    ओडिशा में ठंड का असर देखा जा रहा है. राज्य के कई जिलों का तापमान 10 डिर्गी तक पहुंच गया है. शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई है. सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ रहा है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार कंधमाल जिले सबसे ठंडा रहा है. यहां का तापमान शुक्रवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के कई जिलों का तापमान 10 सेल्सियस से नीचे रहा है.

    दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहां बारिश का दौर चल रहा है. तमिलनाडु के कई जिलों में अभी बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में चेन्नई केरल, माहे और लक्षद्वीप समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDunki Movie Review: इमोशंस, रोमांस से भरपूर है ‘डंकी’
    Next Article राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान।

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.