Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र में शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार

    नागपुर  :  महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह मामला 10 दिसंबर का है. मामले को लेकर दूल्हे के बिजनेसमैन पिता कैलाश बत्रा ने कमलेश्वर पुलिस थाने में चोखर ढाणी रिसॉर्ट के प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बत्रा ने कहा कि रिसॉर्ट की तरफ से बासी खाना परोसा गया, जिससे दुर्गंध आ रही थी और इसी को खाने से लोग बीमार हुए.लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के पिता कैलाश बत्रा ने अपने बेटे की शादी और खाने के लिए 9 और 10 दिसंबर को नागपुर के अमरावती रोड स्थित राजस्थानी थीम के चोखर ढाणी रिसॉर्ट को बुक किया था.

     

     

    पुलिस ने बताया कि इस शादी समारोह में करीब 500 लोग शामिल हुए थे. 10 दिसंबर को डिनर लेने के बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया और रात करीब 2 बजे के बाद लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई.

     

     

    पुलिस ने बताया कि शादी में शामिल हुए लोगों ने बासी खाना परोसे जाने को लेकर रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी सभी भर्ती मरीजों के बयान लेने और मेडिकल रिपोर्ट को कलेक्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके आधार पर ही रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज होगा. खबरों के मुताबिक, 2 और 3 दिसंबर को भी रिसॉर्ट में ऐसी ही घटना घटी थी. उस दौरान भी खाना खाने के बाद 100 लोग बीमार पड़ गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, जानें लक्षण
    Next Article शाहरुख खान और सुहाना खान डंकी की रिलीज से पहले पहुंचे शिरडी

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.