Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, जानें लक्षण
    Breaking News Headlines

    केरल में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, जानें लक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केरल में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, जानें लक्षण
    नई दिल्ली :  कोरोना वायरस ने पिछले कुछ सालों में दुनिया को हिलाकर रख दिया. यह पीछा नहीं छोड़ रहा. भारत में अब कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दी है. यह कोरोना का सबसे नया सबवेरिएंट जेएन.1 है, जो अमेरिका में तेजी से बढ़ रहा और अब केरल में इसका पहला मरीज पाया गया है. केरल में कोरोना के नए सबवेरिएंट की पुष्टि भारतीय सार्स-सीओवी 2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने की है.

     

     

    नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोविड टास्क फोर्स के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजीव जयदेवन ने अपने बयान में कहा ‘जेएन.1 भारत में, विशेष रूप से केरल में हाल ही में कोविड​​​​-19 के मामलों में वृद्धि का एक प्रमुख कारक हो सकता है.’ विशेषज्ञों का कहना है कि, ‘सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ नए मामलों की संख्या बढ़ सकती है.’ अगर भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों पर नजर डालें तो यह 938 हो गई है. केरल में सबसे ज्यादा 768 मरीज हैं.

     

     

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 वास्तव में Pirola या BA. 2.86 फैमिली का है. इसने केरल में पहली बार दस्तक दी है. यह पहली बार अगस्त 2023 में यूरोप में डिटेक्ट हुआ था. इसके बाद लक्ज़मबर्ग में नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. फिर यह इंग्लैंड, आइसलैंड, फ्रांस और अमेरिका में पहुंच गया. अमेरिका में वैज्ञानिकों ने JN.1 वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक पाया, क्योंकि यह वैक्सीन की इम्युनिटी को चकमा दे सकता है.

    क्या हैं कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के लक्ष्ण

    बुखार
    लगातार खांसना
    जल्दी थकान होना
    नांक बंद होना
    दस्त
    सिर में दर्द

    अमेरिका में JN.1 और EG.5 या एरिस के बाद HV.1 भी तेजी से हावी हो रहा है. अमेरिका में लगभग 30 प्रतिशत नए COVID-19 मामलों के लिए HV.1 जबकि JN.1 करीब 21 प्रतिशत नए कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो :अल सैफ आइसक्रीम पार्लर में लगी आग ,अग्निशमन विभाग की मदद से पाया काबू
    Next Article महाराष्ट्र में शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.