Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » jamshedpur : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    jamshedpur : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से छापेमारी में भारी मात्रा में मिले नगदी तथा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के द्वारा शहर के गांधी चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़सभा का आयोजन किया गया।नुक्कड़सभा में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन,शर्मिला रजक,अनुग्राहित प्रसाद साह,दुर्गा मरांडी,दानियल किस्कु,बाबूधन मुर्मू,हिसाबी राय, दिलीप कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।नुक्कड़सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार समेत कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद पर जमकर निशाना साधते हुए नारेबाजी किया।

     

     

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होंने धीरज साहू मामले में ईडी से जांच कराने की मांग की और कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस और भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है।कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के मामले ने झारखंड को बदनाम किया है।उन्होंने कहा कि 300 करोड़ नगद रुपए का मिलना कांग्रेस के इतिहास को दोहराया है।बैंक के लॉकर में भी शायद एक साथ इतनी राशि ना मिले।भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार तक भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामले उजागर हुए हैं।कोयला घोटाला,टू जी,नेशनल हेराल्ड जैसे घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। नेशनल हेराल्ड में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर है। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य स्तर के नेता और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में कंपटीशन सी लग गई है।आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में कंपटीशन हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता की गाढ़ी कमाई चाहे कोयले से हो या पत्थर से या किसी अन्य माध्यम से,उसे लूटने वाले कांग्रेसियों के पास से जब पकड़े जाते हैं,तो उल्टे जांच एजेंसियों पर ही आरोप लगाते हैं। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की आवाज बनकर लगातार सड़क से लेकर सदन तक उठाते हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से हम मांग करते हैं कि इसकी जांच ईडी से कराया जाए।प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में आने के बाद से ही कहा था कि ना खाएंगे ना खाने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी तर्ज पर गरीबों के लूटे गए पैसे को वापस करने का काम कर रही है।

     

    प्रधानमंत्री का प्रयास है कि देश के जनता के लुटे पैसे को भ्रष्टाचारियों को एक-एक कर लौटना होगा और भ्रष्टाचारियों को जेल भी जाना पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न माध्यमों से पता चला है कि झारखंड में अब तक 7000 करोड़ के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं।इन मामलों को सडक़ से सदन तक उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के लेनदेन का आरोप लगा है।वहीं छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला जो झारखंड से भी जुड़ा हुआ है,कांग्रेस को फिर भी शर्मिंदगी का महसूस नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता के संरक्षण में खनिज संपदाओं को लूट रही है। भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर जनता की अदालत में जाने वाली है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से हम मांग करते हैं कि राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से मिले 300 करोड़ मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराई जाए।
    कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने किया तथा कार्यक्रम में अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया।

     

    नुक्कड़सभा को बाबूधन मुर्मू,दानियल किस्कु,दुर्गा मरांडी,विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद भगत,साहेब हांसदा ने संबोधित किया।मौके पर पाकुड़़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव,मनोरंजन सरकार,कैलाश सिंह,पार्थ रक्षित,धर्मेंद्र त्रिवेदी,रतन भगत,अजय कुमार,राजदीप कर्मकार,चार्लेस हेम्ब्रम,विषण हेम्ब्रम,रामसेन,सुकुमार मंडल,मोनू हांसदा,गुरूदयाल साहा,राजीव साहा,दौलत साहा, नायका सोरेन,संजीत मुखर्जी आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:१२ साइबर अपराधी गिरफ्तार,गये जेल
    Next Article जमशेदपुर :सड़क में कई स्थान पर गड्ढे बनने से परेशान जनता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.