Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान : कांग्रेस ने 400 रु. में गैस सिलेंडर देने का किया वादा, अशोक गहलोत ने कहा- रिपीट करो सरकार
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान : कांग्रेस ने 400 रु. में गैस सिलेंडर देने का किया वादा, अशोक गहलोत ने कहा- रिपीट करो सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले लगातार राजनीतिक पार्टियों अपने समर्थन में लोगों से मतदान करवाने के लिए अलग-अलग वादे कर रही हैं. इसी बीच सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और बड़ा वादा कर दिया है. सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को 500 की बजाय अब महज 400 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है.

     

    500 का सिलेंडर 400 में देने की घोषणा

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि हमारी सरकार आई तो 500 का सिलेंडर 400 में मिलेगा. इसके साथ ही किसानों का 15 लाख का आपदा बीमा करवाया जाएगा. हालांकि फूड सिक्योरिटी एक्ट में आने वाले परिवारों को 500 की बजाय सिलेंडर के 400 रुपए देने होंगे. वही आपदा बीमा ओलावृष्टि जैसे प्राकृतिक आपदाओं के समय इंश्योरेंस लाभदायक होगा.

    केवल राजस्थान ऐसा प्रदेश जहां पेपर आउट पर उम्रकैद की सजा

     

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने जो 7 गारंटी दी है, वह बहुत महत्वपूर्ण हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म और जाति के आधार पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं. पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और आर्मी के पेपर आउट हुए, लेकिन पूरे देश में केवल राजस्थान एकमात्र स्टेट है, जहां पेपर आउट पर आजीवन कारावास का कानून पास कर दिया गया. प्रधानमंत्री को देश की चिंता होनी चाहिए. पेपर आउट होने का कारण जानना चाहिए क्यों देश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

    संकल्प पत्र से भी 50 रुपये कम कर दिए दाम

    दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राजस्थान के अलवर शहर में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे. बीते दिनों जब भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया तो उन्होंने 500 का सिलेंडर 450 में देने की बात कही थी लेकिन अब मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर उनकी किरकिरी करी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप 2023 की आईसीसी टीम, विराट-रोहित समेत 6 भारतीय को मिली जगह
    Next Article तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- 3 साल से क्या कर रहे थे?

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.