Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व देता है स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग से करें परहेज़ : हिन्दूपीठ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग से करें परहेज़ : हिन्दूपीठ

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग से करें परहेज़ : हिन्दूपीठ

    जमशेदपुर,: महापर्व छठ का उत्साह जमशेदपुर में खूब देखा जा रहा है। महापर्व छठ प्रकृति एवं स्वच्छता की पूजा है, जिसमें उगते एवं डूबते सूरज की पूजा-अर्चना की जाती है, वही छठ घाटों, नदी-तालाबों, सड़कों की साफ-सफाई करने में बड़ी जनभागीदारी देखी जाती है। छठ के पावन अवसर पर हिन्दूपीठ जमशेदपुर ने शहरवासियों से एक खास अपील की है। हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि
    “प्रकृति के महान पर्व पर प्लास्टिक का उपयोग ना करे, देखा जाता है कि अर्ध्य देने के लिए लोग प्लास्टिक के बने ग्लास में दूध व पानी डाल कर अर्ध्य देते हैं, फिर उस ग्लास को वही नदी या तालाब में छोड़ देते है। पवित्र गंगा जल भी प्लास्टिक के बोतल में मिलता है, लोग उस बोतल से अर्ध्य देते हैं, उसके बाद बोतल को नदी या तालाब में ही फेंक देते हैं।
    हिन्दूपीठ आप सभी से अपील करता है कि प्रकृति के इस पर्व अप्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल ना करे। छठ पूजा में लोग नदी और तालाबों में दिये को थर्मोकोल के बने दोने में रखकर प्रवाहित करते है,
    आप सभी से आग्रह है कि आप पेड़ के पत्तों के दोना में ही दीप प्रवाहित करें।छठ घाटों पर पटाखो का इस्तेमाल बिलकुल ना करे। इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखकर हम ना केवल अपने प्रकृति की रक्षा करेंगे, वही हम खुद को भी सुरक्षित रखेंगे।
    सबसे बड़ी बात यह है कि छठ पर्व सबको एक साथ पिरोने का काम करता है।इस पर्व में अमीर गरीब,बड़े छोटे का भेद मिट जाता है।सब एक समान एक ही विधि से भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।अमीर हो या गरीब सभी मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते हैं।एंव सब एक साथ नदी तलाबो पर एक जैसे दिखते हैं,सभी का प्रसाद भी एक जैसा ही दिखता है और सभी बांस के बने सूप में में ही अध्य देते हैं।
    छठ पर्व की धार्मिक मान्यताएं भी है और समाजिक महत्व भी है।क्यो कि इस पर्व मे सबसे बड़ी बात यह है कि इसमे धार्मिक भेद भाव,ऊच नीच,जात पात भूल कर सभी एक साथ छठ महापर्व मनाते हैं।
    इसलिए छठ पर्व को लोक आस्था का महान पर्व कहा जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह
    Next Article बागबेड़ा गणेश मैदान में 16 व 17 को लौकी और सूप का निःशुल्क वितरण

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.