Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

     मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में हुए शामिल

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, एएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    मुख्य अतिथि एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 11 करोड़ 20 लाख रू. से ज्यादा की परिसंपत्ति का किया वितरण

    सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी श्री सुमित अग्रवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, एसओआर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, डीटीओ श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। स्वागत संबोधन उप विकास आयुक्त ने किया।

    इस अवसर पर सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओ के लाभुकों के बीच माननीय मंत्री एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा 11 करोड़ 20 लाख रूपए से ज्यादा की परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जेएसएलपीएस से स्वयं सहायता समूहों को फुलो झानो आशीर्वाद योजना, रिवॉल्विंग फंड, क्रेडिट लिंकेज, आपूर्ति विभाग द्वारा सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती/ लुंगी- साड़ी का वितरण, नगर निकायों द्वारा DAY NULM के तहत महिला समिति को एसएचजी क्रेडिट लिंकेज तथा पीएम स्वनिधि का लाभ, रिवॉल्विंग फंड, पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, गव्य विकास विभाग द्वारा दुघारू गाय योजना, साथ ही केसीसी, मुद्रा लोन, मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, पंचायती राज विभाग से पंचायत ज्ञान केन्द्र, डीआरडीए से बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास, मनरेगा, आईटीडीए से वन पट्टा का वितरण, सीएमईजीपी, बिरसा आवास योजना का स्वीकृति पत्र, पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप, खेलो झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण, एमएमडीपी किट, सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा सर्वजन पेंशन की स्वीकृति, समाज कल्याण से सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कृषि विभाग से पंपसेट का वितरण कुल 110 से ज्यादा लाभुकों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से परिसंपत्ति का वितरण किया गया ।

    इस मौके पर कार्यक्रम स्थल में 16 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी गई। माननीय मंत्री द्वारा स्टॉल का अवलोकन कर ज्यादा से ज्यादा लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    *माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता* ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा तथा सभी वीर बलिदानियों को नमन करते हुए राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो विकसित झारखंड का सपना देखा था, राज्य सरकार उस दिशा में अग्रसर है। राज्य सरकार झारखंडवासियों के हित में कई कल्याणाकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा बिना किसी भेदभाव के इसका लाभ लोगों को दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि सर्वजन पेंशन जैसी योजना से सभी आयु वर्ग, अगड़ा, पिछड़ा को लाभ दिया जा जा रहा । बालिकाओं के लिए सावित्री बाई फुले समृद्धि जैसी योजना है वहीं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़ा जा रहा।

    माननीय मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने के लिए जुझारूशील रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लगातार राज्य वासियों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं धरातल पर लाई हैं। फूलो झानो आशीर्वाद योजना, सर्वजन पेंशन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं द्वारा राज्य वासियों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और हॉकी, तीरंदाज़ी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में राज्य के खिलाड़ी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और विश्व पटल पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। स्वास्थ विभाग के अंतर्गत जिला में मिशन इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत अव्वल कार्य किया गया वहीं टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भी लक्ष्य अनुरूप कार्य किया जा रहा है। अंत में उन्होने कहा कि झारखंड की इस रत्नगर्भा धरती के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और राज्य को प्रेम, एकता और समरसता के साथ जोड़कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास है।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करते हुए राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनायें दी। अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन दूरस्थ- ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रयत्नशील है । आगामी 24 नवंबर से 26 दिसबंर तक ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इस योजना के तहत जिले के हर एक पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं व उनकी परेशानियों का निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में जितने भी आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए जाएंगे उनका समयबद्ध निष्पादन होगा । उन्होने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दूरस्थ पंचायत स्तरीय शिविरों में जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहकर योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक पहुंचायेंगे । राज्य सरकार की महत्वाकंक्षी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित करने हेतु जिला प्रशासन दूरस्थ इलाकों के हर एक योग्य लाभुक को आच्छादित करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल* ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई । उन्होंने कहा कि झारखंड एवं झारखंड वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण दिवस है। इसी दिन झारखंड एवं झारखंड वासियों को एक नई पहचान मिली इसमें हम सभी राज्यवासियों की जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता भी जुड़ी है । उन्होने कहा कि राज्य सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत है और जीवन स्तर के मानकों की बात करें तो राज्य बेहतरी के पथ पर है । सभी क्षेत्रों में राज्य ने लगातार प्रगति की है किंतु अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है । राज्य की विकास यात्रा में साामजिक संगठनों, गैर सामाजिक संगठनों एवं प्रत्येक व्यक्ति का विशेष योगदान होता है । उन्होने अपील किया कि जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं जिम्मेदारियों के साथ कर्त्वयों का निर्वह्न करें, जिम्मेदारियों को समझें और पालन करें, सबके प्रयास से झारखंड निश्चित रूप से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है ।

     

    उप विकास आयुक्त एएसपी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद मुख्य अतिथि एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 11 करोड़ 20 लाख रू. से ज्यादा की परिसंपत्ति का किया वितरण एसडीएम धालभूम चिकित्सा शिक्षा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह  मंत्री स्वास्थ्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए पटमदा में हर तरह के 400 पौधे
    Next Article छठ महापर्व देता है स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग से करें परहेज़ : हिन्दूपीठ

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.