Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा अधिवक्ता हमारे भविष्य, उनके कौशल विकास और बेहतरी के लिए कौंसिल कदम बढ़ाएगा:राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    युवा अधिवक्ता हमारे भविष्य, उनके कौशल विकास और बेहतरी के लिए कौंसिल कदम बढ़ाएगा:राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा अधिवक्ता हमारे भविष्य, उनके कौशल विकास और बेहतरी के लिए कौंसिल कदम बढ़ाएगा:राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन, और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि राज्य के युवा अधिवक्ता हमारे भविष्य है उनके उनके कौशल विकास और बेहतरी के लिए झारखंड स्टेट बार कौंसिल कदम बढ़ाएगा।

    श्री शुक्ल आज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं और युवा अधिवक्ताओं को आज अपने निवास पर संबोधित कर रहे थे। श्री शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता समाज का मार्गदर्शन करते है, आज के समय मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है अनेक चुनौतियों के समाधान में उन्हें अग्रणी भूमिका निभाना है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के तत्वावधान में युवा अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण जहाँ आयोजित होंगे वही पर जिन अधिवक्ताओं ने क़ानूनी पेशे में 50 बर्ष पूरा किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

    श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने और राज्य सरकार के बजट में अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान स्थापित कराने के लिए उनका प्रयास जारी है।

    इस अवसर पर चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में शानदार सेवा का इतिहास बनाया है जो बेजोड़ और बेमिशाल है।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल ने हमेशा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है इसी वजह से देश के आठ राज्यो में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री शुक्ल को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर चाईबासा जिला बार के उपाध्यक्ष श्री परवेज कैसर, सचिव श्री आशीष सिन्हा, सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक नाथ पति, के पी दुबे, केदार अग्रवाल, चाईबासा के अधिवक्ता श्री निमचंद राम, विमल कुमार, चांडिल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक झा, दीपेन मांझी, एन एन महतो, सत्येन्द्र नारायण सिंह, बसंत कुमार मिश्रा, अरविंद झा , विष्णु गर्ग सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का स्वागत किया और अधिवक्ताओं की समस्याओं को रखा। धन्यवाद ज्ञापन घाटशिला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बी जी महंती ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर, श्री श्री काली पूजा एवं छठ पूजा के आलोक में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक आज संध्या 6 बजे सबूज कल्याण संघ में थाना प्रभारी नरेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई
    Next Article बैंक ऑफ इंडिया के गुहियापाल शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक की कार्यसंस्कृति से नाराज़ उपभोक्ताओं ने की शिकायत, कुणाल षाडंगी के हस्तक्षेप पर डीसी और बीओआई एमडी ने दिये जाँच के आदेश

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.