Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, 2 यात्री जिंदा जले, 12 झुलसे
    Breaking News Headlines

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, 2 यात्री जिंदा जले, 12 झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया. हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. आग से दो यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं 12 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए. घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यात्रियों को मेदांता और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि घायल यात्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है.

     

    जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट स्लीपर बस बुधवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक चलती बस में ही आग लग गई. जब तक यात्री कुछ समझ पाते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. इस दौरान कुछ यात्री गेट से तो कुछ यात्री खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर निकल आए. वहीं कुछ यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए. हाईवे से गुजर रहे लोगों ने बस में आग लगी देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

     

     

    सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. करीब 12 यात्री झुलस गए थे, जिनको पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं बस के अंदर-जांच पड़ताल करने पर दो यात्रियों की लाशें मिलीं. पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि शव जल जाने का कारण यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी.

    घायल यात्रियों को मेदांता और नागरिक अस्पताल पुलिस टीम ले गई थी, लेकिन यहां से कुछ घायलों को सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं आग से झुलसे हुए यात्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है. पुलिस टीम घटना पर जांच-पड़ताल में जुटी है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि प्राइवेट बस किस कंपनी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या में शामिल, 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर नवीन ने किया सरेंडर
    Next Article कर्नाटक के पूर्व CM सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

    Related Posts

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.