Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माँ दुर्गा के नव अवतार का फोटो शूट एक दिन में करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं एकता जैन
    Headlines धर्म सिनेमा

    माँ दुर्गा के नव अवतार का फोटो शूट एक दिन में करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं एकता जैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों जैसे – खली बली, ज़िंदगी एक शतरंज और त्राहिमाम और शगुन, अपुन तो वैसे ही और शाका लाका बूम बूम” जैसे टीवी शोज़ में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी अभिनेत्री एकता जैन हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं. नवरात्रि और दीवाली पर उनके फोटोशूट सुर्खियां बटोरते हैं. इस बार एकता जैन ने नवरात्रि में कुछ अलग करने की कोशिश की है. काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि अब तक किसी ने भी माँ दुर्गा के 9 रूप धारण नहीं किए हैं. किसी ने सिर्फ महाकाली, महागौरी के रूप धारण किए हैं. एकता जैन ने इस बार माँ दुर्गा के नौ रूप धारण किया है , खास फोटोशूट हुआ और इसके पीछे उनकी भरपूर मेहमत, लगन, शिद्दत, रिसर्च शामिल है.

     

    इन 9 दिनों तक भक्त माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन करते हैं. माँ के हर रूप की अपनी एक अलग खासियत और निराली महिमा है.

     

    नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है जो मां दुर्गा का प्रथम रूप हैं. मां ब्रह्मचारिणी द्वितीय रूप हैं. इन्होंने शिव जी को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था इसलिए ये ब्रह्मचारिणी कहलाई. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है. इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्तियां शामिल हैं. इनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित हैं, इसी वजह से ये चंद्रघंटा कहलाती हैं. नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप कुष्मांडा माता की पूजा होती है. जब हर तरफ अंधेरा था तब मां की ऊर्जा से सृष्टि का सृजन हुआ था.पांचवें रूप में मां स्कंदमाता के रूप में आई. उनकी गोद में स्कंद यानी कार्तिकेय हैं. छठे रूप में मां कात्यायनी बनती हैं, यह सीख देतीं हैं कि माता बनने के बाद भी आपको अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए.

     

    एकता जैन ने कहा कि सबसे भयावह रूप कालरात्रि का है, जिसे देखकर राक्षस भी डर जाएं. उसके बाद का रूप महागौरी का है, वह जितनी शांत हैं उनके पास उतनी ही शक्ति है, क्योंकि महागौरी कभी भी काली का रूप ले सकती है. महागौरी पूरे जगत की माता और हम सब की रक्षक भी है. वह राक्षसों का वध भी करती हैं. अंतिम में आता है सिद्धिदात्री का रूप, उनके पास सारी सिद्धियां उपस्थित हैं.”

    एकता जैन कहती हैं कि नौदुर्गा के जब हर एक रूप के बारे में मैंने अध्ययन किया, शोध किया तो मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने प्रयास किया कि हर एक रूप को धारण करूँ.मैंने दो हाथों में जो महत्वपूर्ण चीजें हो सकती थी लेकर फोटोशूट करवाया.

     

    रीमा नंदी ने उनका सुपरहिट मेक-अप किया है. उनके कपड़े और प्रोपस मगनलाल ड्रेसवाला से आये . जितने जेवरात पहने थे वे सारे शानवी क्रिएशन की श्रुति शाह की ओर से आये थे . इन तीनों का काफी सहयोग मिला. फोटो सुनील खंदारे ने खींची हैं. दलवींदर कुमार ने वीडियो शूट किया है.

    इस नवरात्रि में एकता जैन ने नवदुर्गा का रूप धारण किया है जिसको लेकर वह काफी खुश हैं. उनके कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जल्द रिलीज़ होनेवाले हैं. उनकी कुछ वेब सीरीज भी जल्द आने वाली हैं जिनको लेकर वह काफी उत्साहित हैं. वह नवरात्रि में गरबा खेलने भी जाएंगी. उन्होंने सभी फैन्स, पाठकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप-2023: नीदरलैंड की टीम ने किया उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराया
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट से राघव चड्ढा को मिली राहत, फैसला आने तक सरकारी बंगले में रह सकते हैं

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.