Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप-2023: नीदरलैंड की टीम ने किया उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराया
    Breaking News Headlines

    वर्ल्ड कप-2023: नीदरलैंड की टीम ने किया उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धर्मशाला। वर्ल्ड कप-2023 में नीदरलैंड्स ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर कर दिया. कमजोर समझी जा रही इस टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाली साउथ अफ्रीका को हरा दिया. नीदलैंड्स ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया. ये इस वर्ल्ड कप का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. एक दिन पहले ही अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और अगले ही दिन नीदरलैंड्स ने ये काम कर दिया. इसी के साथ नीदरलैंड्स ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

     

    नीदरलैंड्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. उसकी हालत एक समय बेहद खराब थी. बारिश के कारण 43 ओवरों तक किए गए मैच में नीदरलैंड्स ने 140 रनों पर ही अपने सात विकेट खो दिए थे. लेकिन फिर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी पारी के दम पर नीदरलैंड्स ने आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी टीम 42.5 ओवरों में 207 रनों पर ढेर हो गई.

     

     

    नीदरलैंड के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 200 रन के अंदर समेट दिया और टी20 वर्ल्ड कप में दिए घाव पर फिर से चोट दे दी. नीदरलैंड के गेंदबाजों के सामने डि कॉक, मिलर, क्लासेन जैसी शक्तियां फेल नजर आईं. टीम की तरफ से 5 गेंदबाजों के खाते विकेट्स आए. जिसमें से 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके जबकि कोलिन एकरमैन ने 1 और ने 3 विकेट अपने नाम किए.

    बांग्लादेश ने 2007 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में 67 और 21 रन से करारी मात दी थी. वहीं, अब नीदरलैंड ने भी साउथ अफ्रीका को डबल डोज दे दिया है. पिछले साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से मात देकर ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया था. अब दूसरी बार नीदरलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 38 रन से रौंदा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article माँ दुर्गा के नव अवतार का फोटो शूट एक दिन में करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं एकता जैन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.