बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली ओपी अंतर्गत मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें सेंट्रल कॉलोनी मकोली का रहने वाला अनिल कुमार नोनिया राहुल कुमार दोनों चचेरा भाई में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया,विवाद इतनी बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई।
मारपीट में चचेरा भाई राहुल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसने मकोली ओपी में भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मकोली ओपी के संजय कुमार सिंह एवं रतन कुमार छानबीन किया और अनिल कुमार नोनिया पर धारा341,323,324,326,307, एवं34, लगाकर तेनुघाट जेल भेज दिया।
इस मामले में एस आई संजय सिंह ने कहा कि अभी दुर्गा पूजा का त्यौहार है ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होने से उपद्रवी तत्वों पर लगाम लगेगी।

