Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या, पाकिस्तान के सियालकोट में गोलियों से भूना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध राष्ट्रीय

    पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या, पाकिस्तान के सियालकोट में गोलियों से भूना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या, पाकिस्तान के सियालकोट में गोलियों से भूना
    पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या | मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में उसकी गोली मारकर आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना से इनकार भी नहीं किया गया है। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था।

     

     

    एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद लतीफ के खिलाफ केस दर्ज किया था। वो भारत सरकार से लिस्टेड आतंकी था। बताया जाता है कि उसे नारकोटिक्स मामले के तहत जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था और फिर 2010 में अन्य 20 पाकिस्तानियों के साथ रिहा कर दिया गया था। शाहिद लतीफ जैश आतंकी संगठन से है और पठानकोट हमले का मास्टर माइंड है। उसे मौलाना मसूद अजहर का करीबी सहयोगी कहा जाता है। पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर साल 2016 में आतंकी हमला हुआ था। यह हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने करवाया था। इस हमले में भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे।

     

     

    पहले भी की गई है कई आतंकियों की हत्या
    चूंकि पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पाकिस्तान की सीमा के पास है। यहां हमारे देश के बड़े हथियार रखे जाते हैं। ऐसे में युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को भारत द्वारा यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। राशिद लतीफ से पहले भी पाकिस्तान में कई आतंकियों की हत्या की गई है। 20 फरवरी 2023 को बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यही नहीं, हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर रहे बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को रावलपिंडी में गोलियों से भून दिया गया था। भारत ने उसे पिछले ही साल आतंकी घोषित किया था। वह रावलपिंडी में बैठकर ही जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए रसद और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का काम करता था।

     

     

    22 फरवरी को एजाज अहमद अहंगर जिसे आतंक की किताब भी कहा जाता था, उसकी 22 फरवरी, 2023 को अफगानिस्तान के काबुल में हत्या कर दी गई थी। भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को फिर से शुरू करने में जुटा एजाज अल कायदा के भी संपर्क में था। 1996 में कश्मीर की जेल से छूटने के बाद वह पाकिस्तान भाग गया और फिर वहां से अफगानिस्तान चले गया। भारत सरकार ने ने उसे मोस्ट वांटेड आतंकी की सूची में रखा था।

    26 फरवरी को सैयद खालिद रजा पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी। वह अल बद्र के पूर्व कमांडर था। अल बद्र एक कट्टर संगठन है, जो कश्‍मीर में आतंकियों को ट्रेंड कराता था। सैयद खालिद रजा की कराची में उसके घर के बाहर ही अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी साल 4 मार्च को सैयद नूर का खात्मा किया गया। वह भारत की वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल था। उसे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान में  कांपी धरती, 6.3 रही तीव्रता, पहले झटके में हो चुकी है 4000 मौतें
    Next Article दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.