Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजा में इजराइल के हमले के बाद फंसे हुए भारतीय वहां से निकालने की लगा रहे गुहार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    गाजा में इजराइल के हमले के बाद फंसे हुए भारतीय वहां से निकालने की लगा रहे गुहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गाजा में इजराइल के हमले के बाद फंसे हुए भारतीय वहां से निकालने की लगा रहे गुहार
    गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर इजराइल द्वारा लगातार की जा रही बमबारी के बीच वहां रह रहे भारतीयों को अपनी जान का डर सता रहा है। गाजा में अपने परिवार के साथ रह रही एक भारतीय महिला ने मंगलवार को युद्धग्रस्त हमास शासित इलाके से तत्काल सुरक्षित निकासी की मांग की।गाजा में रह रहीं भारतीय लुबना नजीर शब्बू ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम यहां एक भीषण और क्रूर युद्ध का सामना कर रहे हैं और कुछ ही सेकंड में बमबारी में सब कुछ नष्ट हो जा रहा है। हम इस संघर्ष की कीमत चुका रहे हैं क्योंकि आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।’’ लुबना नजीर शब्बू मूल रूप से भारत के जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।

     

     

     

    इजराइल-हमास संघर्ष बीते चार दिन से जारी है और इसमें अब तक दोनों पक्षों के कम से कम 1,600 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से गाजा में 788 लोगों की मौत हुई है जबकि 4,100 लोग घायल हुए हैं।

    हमास के आतंकवादियों ने शनिवार को सुबह इजराइल के दक्षिणी इलाकों में भीषण हमले किए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइल की सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं। लुबना नजीर शब्बू ने कहा, ‘‘बमबारी की आवाजें बहुत डरावनी होती हैं और पूरा घर हिल जाता है। यह बहुत ही भयावह स्थिति है। ’’

    गाजा में अपने पति नेडाल टोमन और सबसे छोटी बेटी करीमा के साथ रह रहीं लुबना ने कहा कि बिजली के अलावा पानी की आपूर्ति भी आधिकारिक तौर पर काट दी गई है। उनके दो बच्चे मिस्र की राजधानी काहिरा में पढ़ाई करते हैं।

     

     

     

    लुबना ने कहा, ‘‘ हम कहीं भी नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि हमारे लिए कहीं भी कोई सुरक्षित जगह नहीं है। गाजा पट्टी बहुत छोटी है और हर तरफ से बंद है। यहां पर कोई निकास बिंदु नहीं हैं। ’’

    लुबना ने पीटीआई-भाषा को दिए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ मैंने पहले ही रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय से मदद मांगी है ताकि मुझे अपने पति और बेटी के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने में मदद मिल सके।’’

    रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा कि वे संपर्क में हैं और सभी भारतीयों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मौजूदा जमीनी हालात बेहद मुश्किल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWorld Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
    Next Article अफगानिस्तान में  कांपी धरती, 6.3 रही तीव्रता, पहले झटके में हो चुकी है 4000 मौतें

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.