Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी के उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन, साकची जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी के उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन, साकची जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी के उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन, साकची जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं।

    जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में मुनका एंड केडिया टीम की जीत में उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने वाले भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अनिल मोदी का भाजपा नेताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में अभिनंदन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों ने अनिल मोदी को अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

     

     

    जिला महामंत्री अनिल मोदी को मिले शानदार जीत पर हर्षित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अनिल मोदी एक व्यवहार कुशल और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनकी यह शानदार जीत उनके ईमानदारी, कार्य कुशलता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। गुंजन यादव ने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में मुनका एंड केडिया टीम को जीत मिलने पर सिंहभूम चैंबर को और बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने मुनका एंड केडिया टीम के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

     

     

    वहीं, अनिल मोदी ने सम्मान एवं अभिनंदन हेतु भाजपा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन से राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में हमेशा ही सीखने को मिला है। अब तक जो भी जिम्मेदारी संगठन की ओर से दी गयी, उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना गर्व के साथ सुखद अनुभूति है।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, एसटी
    मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत अन्य मौजूद रहे।

    साकची जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम मूनका की जबर्दस्त जीत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्टेट लाइवहुड प्रमोशन सोसाइटी का हुआ वार्षिक सम्मेलन
    Next Article रक्तदान अभियान की कड़ी में एसडीपी डोनेशन अभियान लागातार चल रहा है ।

    Related Posts

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    August 7, 2026

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    August 7, 2026

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.