Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 181 रनों से हराया, बेन स्टोक्स का तूफानी शतक
    Breaking News Headlines

    इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 181 रनों से हराया, बेन स्टोक्स का तूफानी शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन. बेन स्टोक्स की रिकॉर्ड पारी और डेविड मलान की बेजोड़ बैटिंग के बाद क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोनी की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 181 रनों से हरा दिया। बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 182 रनों की पारी खेली, जो वनडे में किसी भी इंग्लैंड के बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। डेविड मलान ने 95 गेंदों में 96 रन ठोके और इंग्लैँड ने 368 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 187 रनों पर निपट गई। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और लियाम लिविंग स्टोन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि टॉप्ले ने 2, सैम करन और मोईन अली ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

     

    इससे पहले बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली जिससे वह इंग्लैंड के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 368 रन पर सिमट गयी। स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोर जेसन रॉय के नाम था जिन्होंने 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाये थे। स्टोक्स ने 50 ओवर के प्रारूप में 24वां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। उनकी पारी में नौ छक्के और 15 चौके जड़े थे।

    इंग्लैंड ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया और फिर जो रूट को आउट किया। लेकिन स्टोक्स और डेविड मलान (95 गेंद में 96 रन) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभायी।

    मलान अपने पांचवें वनडे शतक से चार रन से चूक गये और बोल्ट का तीसरा शिकार बने। स्टोक्स ने 93 पारियों में अपना चौथा शतक जड़ा, उन्होंने वनडे में अपने पिछले 102 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। बेन लिस्टर की फुल टॉस गेंद पर स्टोक्स स्क्वायर लेग में विल यंग को कैच देकर आउट हुए जिससे इंग्लैंड ने 348 पर छठा विकेट खोया। इसके बाद पूरी टीम 20 रन जोड़कर आउट हो गयी। बोल्ट ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स नाइट में पहुंचीं रेखा, दीवाने पैपराजी को मारा थप्पड़

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.