Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, दिल्ली में यमुना ने किया खतरे के निशान को पार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, दिल्ली में यमुना ने किया खतरे के निशान को पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: इस साल की मानसूनी बारिश में दिल्ली में बाढ़ का संकट पहली बार गहराया है. हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को दिनभर में छोड़े गए करीब 21 लाख क्यूसेक पानी का असर अगले दो दिन में दिल्ली में दिखेगा. यमुना सोमवार 19 अगस्त को खतरे के निशान को पार कर गई है. गौरतलब है कि इस समय यमुना का जलस्तर 204.70 मीटर, है जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर ऊपर है. बता दें कि खतरे का निशान 204.50 मीटर है.बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं. यमुना के बाढ़ क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी हो गया है. अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली सरकार हर तरह के हालात से निपटने को तैयार है. इससे पहले, रविवार को हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा गया. सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ पानी छोडने का सिलसिला देर शाम तक हर घंटे जारी रहा.
    पहली खेप में सुबह 6 बजे 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.इसके बाद हर घंटे पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ती रही. शाम पांच बजे 8.10 लाख क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया. एक बार में सबसे ज्यादा पानी शाम 6 बजे छोड़ा गया. इसकी मात्रा 8.27 लाख क्यूसेक रही. केंद्रीय जल आयोग से दिल्ली सरकार को मिले अलर्ट के मुताबिक, सोमवार देर शाम से इसका असर दिल्ली में दिखने लगेगा. इसके बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा. पूर्वानुमान है कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर 207 मीटर से भी ऊपर जा सकता है.सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी अमूमन 36-48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है. इस बार हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इससे नदी का प्रवाह तेज है. ऐसे में पूर्वानुमान है कि रविवार को छोड़ा गया पानी 24 घंटे में ही दिल्ली पहुंचने लगेगा. सोमवार दोपहर बाद से जल स्तर बढ़ेगा. शाम होते-होते इसके खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है.

    खादर में सरकारी एजेंसियां अलर्ट पर

    दिल्ली में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकारी एजेंसियां अलर्ट पर हैं. बाढ़ राहत से जुड़ी टीमों को अलग-अलग इलाके में तैनात किया गया है. वहीं, यमुना खादर को खाली कराने के लिए सिविल डिफेंस के कर्मी लोगों को चेतावनी जारी कर रहे हैं. उस्मानपुर, खजूरी चौक, पुराने लोहे के पुल, गीता कॉलोनी की अलग-अलग ठोकर, मयूर विहार, बुराड़ी जैसे इलाकों में जाकर खादर में रह रहे लोगों को यमुना में जल स्तर बढऩे की आशंका को देखते हुए जगह खाली करने को कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन क्रिकेट टीम को धमकी के बाद बढ़ी टीम की सुरक्षा
    Next Article जाकिर के विषवमन का खतरनाक होना

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.