Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन क्रिकेट टीम को धमकी के बाद बढ़ी टीम की सुरक्षा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंडियन क्रिकेट टीम को धमकी के बाद बढ़ी टीम की सुरक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को खबर मिली थी कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को खतरा है.बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि धमकी मिलने की खबर मिली थी, इसके बाद भारतीय टीम को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है. उन्होंने कहा, भारतीय टीम को एक अतिरिक्त वाहन चालक मुहैया कराया गया है. साथ ही भारतीय उच्चायोग ने एहतियात के तौर पर एंटीगा सरकार को भी सूचित कर दिया है.

    सबसे पहले पीसीबी को मिला धमकी भरा मेल

    इससे पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम पर हमला होने की धमकी मिली है. यह धमकी सीधे भारतीय टीम या बीसीसीआई को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी) को मिली. खबरों के अनुसार, पीसीबी को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें भारतीय टीम के ऊपर हमला होने की आशंका जताई गई. पीसीबी ने इस ई-मेल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भेजा.बीसीसीआई ने इसकी सूचना गृह मंत्रालय को भी दे दी है. वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम 3 अगस्त को गई थी और तीन सिंतबर तक रहेगी. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही टी-20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है. दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय प्रथमिकाओ को पूरा करने का बैंक ऑफ इंडिया का नया संकल्प
    Next Article उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, दिल्ली में यमुना ने किया खतरे के निशान को पार

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.