Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » USA में खालिस्तानी आतंकी की मौत, सिख फॉर जस्टिस का चीफ था गुरपतवंत सिंह पन्नू- सड़क हादसे में मौत
    Breaking News Headlines अपराध

    USA में खालिस्तानी आतंकी की मौत, सिख फॉर जस्टिस का चीफ था गुरपतवंत सिंह पन्नू- सड़क हादसे में मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    USA में खालिस्तानी आतंकी की मौत, सिख फॉर जस्टिस का चीफ था गुरपतवंत सिंह पन्नू- सड़क हादसे में मौत
    नई दिल्ली. अमेरिका में कार एक्सिडेंट में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हो गई है. वह काफी समय से अंडरग्राउंड चल रहा था. कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कार दुर्घटना में मारा गया है. हालांकि अभी तक मामले की पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन चर्चा है कि सिख फॉर जस्टिस के चीफ पन्नू की मौत हो चुकी है.

    काफी समय से अंडरग्राउंड था आतंकी पन्नू

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू काफी समय से अंडर ग्राउंड था. हाल ही में पाकिस्तान में खालिस्तानी परमजीत पंजवड़ की हत्या हुई. इसके बाद लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत हुई. इसके बाद कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर मारा गया और अब गुरपतवंत सिंह पन्नू भी कार एक्सिडेंट में मारा गया है.

     

     

    भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था गुरपतवंत सिंह पन्नूविदेश में बैठकर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू हमेशा यह कोशिश करता था कि पंजाब में अशांति फैले. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था. 29 अप्रैल 2022 को पन्नू ने खालिस्तान स्थापना दिवस भी मनाने का ऐलान किया था.

    किसान आंदोलन में भूमिका-युवाओं को बरगलाने का काम

    किसान आंदोलन के दौरान भी इस आतंकवादी ने मोदी घेराव का आह्वान करके किसानों का साथ देने का नाटक किया था. उसने किसानों को भी 7.5 करोड़ रुपए बांटने का ऐलान किया था लेकिन उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो पाई. गुरपतवंत सिंह पन्नू पर यह भी आरोप है कि वह युवाओं को बरगलाकर खालिस्तानी झंडा उतारने की साजिश रचता था.

     

     

     

    कौन था आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू

    1 जुलाई 2020 को भारत सरकार ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था. जुलाई 2020 में पंजाब पुलिस ने अमृतसर और कपूरथला में पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था. हाल ही में उसके खिलाफ गुरूग्राम में भी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था. एनआईए ने अमृतसर में उसकी अचल संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: अजित पवार ने खुद को घोषित किया NCP अध्यक्ष, इलेक्शन कमीशन के सामने किया ये दावा, शरद भी एक्टिव
    Next Article अजित पवार की एंट्री से सीएम शिंदे के साथी परेशान, दिल्ली पहुंची NCP की जंग

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.