Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: अजित पवार ने खुद को घोषित किया NCP अध्यक्ष, इलेक्शन कमीशन के सामने किया ये दावा, शरद भी एक्टिव
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र: अजित पवार ने खुद को घोषित किया NCP अध्यक्ष, इलेक्शन कमीशन के सामने किया ये दावा, शरद भी एक्टिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र: अजित पवार ने खुद को घोषित किया NCP अध्यक्ष, इलेक्शन कमीशन के सामने किया ये दावा, शरद भी एक्टिव
    मुंबई. महाराष्ट्र में एनसीपी संकट के बीच शरद और अजित पवार गुट ने अपने-अपने समर्थक विधायकों, सांसदों को व्हिप जारी किया है. दोनों गुटों ने अपने समर्थन वाले नेताओं को मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 35 विधायक बागी अजीत पवार के साथ मंच पर दिखे हैं.

    दोनों गुटों की अहम बैठक से पहले राज्य में पोस्टर वॉर भी छिड़ गया. राकांपा अध्यक्ष की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों का उपयोग न करने के निर्देश के बावजूद अजीत पवार के शिविर बैठक स्थल पर शरद पवार की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया.

     

     

     

    सूत्रों ने दावा किया है कि अजित पवार का खेमा आज बैठक के बाद चुनाव आयोग से संपर्क करने के विकल्प पर विचार कर रहा है और उम्मीद है कि वह एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा पेश करेगा. दूसरी ओर, शरद पवार खेमे ने भी चुनाव आयोग में एक कैविएट दाखिल की है.

     

     

    राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चुनाव चिह्न और अधिकार को लेकर शरद और अजित गुट चुनाव आयोग के सामने पहुंच गए हैं. बताया गया है कि शरद पवार ने आयोग के सामने पहले खुद के आधिपत्य को लेकर दावा किया था. इसके कुछ देर बाद ही अजित पवार गुट भी चुनाव आयोग पहुंच गया. अजित गुट की ओर से 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया है, इसलिए पार्टी का अध्यक्ष मैं हूं. हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अजित पवार की आज की बैठक में 31 विधायक मौजूद रहे थे.महाराष्ट्र में एनसीपी के अधिकार को लेकर चाचा भतीजे की लड़ाई में एक बड़ा मोड़ आया है. बताया गया है कि अजित पवार ने खुद को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर लिया है.

     

     

     

    एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न हमारे पास है. वह कहीं नहीं जाएगा. जो लोग और पार्टी कार्यकर्ता हमें सत्ता में लाए हैं, वे हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अलग होने का फैसला किया, उन्होंने हमें विश्वास में नहीं लिया. अजित पवार गुट ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्शन से भरपूर है ‘सालार’ का टीजर, प्रभास की धमाकेदार एंट्री
    Next Article USA में खालिस्तानी आतंकी की मौत, सिख फॉर जस्टिस का चीफ था गुरपतवंत सिंह पन्नू- सड़क हादसे में मौत

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.