Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजित पवार की एंट्री से सीएम शिंदे के साथी परेशान, दिल्ली पहुंची NCP की जंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    अजित पवार की एंट्री से सीएम शिंदे के साथी परेशान, दिल्ली पहुंची NCP की जंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अजित पवार की एंट्री से सीएम शिंदे के साथी परेशान, दिल्ली पहुंची NCP की जंग
    अजित पवार की शिंदे सरकार में एंट्री के बाद शिवसेना शिंदे गुट के नेता परेशान बताए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने साथियों को समझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस बीच एनसीपी की जंग दिल्ली पहुंच गई। एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने आज दोपहर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले के साथ बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

     

    एनसीपी पर कब्जे की लड़ाई में फिलहाल अजित पवार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 2 जुलाई को एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद बुधवार को अपनी ताकत दिखाई। अजित गुट की बैठक में एनसीपी के कुल 53 में से 32 विधायक शामिल हुए। वहीं, शरद पवार गुट की बैठक में 16 विधायक, तीन विधान परिषद सदस्य और 4 सांसद शामिल हुए।पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावेदारी को लेकर दोनों गुट चुनाव आयोग पहुंच गए। अजित गुट ने अपने समर्थन में 40 से अधिक विधायकों व सांसदों के हलफनामे दिए हैं।
    समर्थकों से क्या बोले सीएम शिंदे : अजित पवार के महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शिवसेना के जनप्रतिनिधियों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की और कहा कि परेशान होने की कोई बात नहीं है।

     

     

    शिंदे ने शिवसेना विधायकों, एमएलसी और सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। शिंदे को दो जुलाई को अजित पवार के सरकार में शामिल होने और 8 अन्य राकांपा नेताओं के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के घटनाक्रम की उन्हें जानकारी थी।

     

    क्यों नाराज है शिवसेना विधायक : इससे पहले शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा था कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा समूह के शामिल होने से मंत्री पद की चाह रखने वाले भाजपा और शिवसेना के नेताओं की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं एवं उनमें से कुछ नाराज हैं तथा मुख्यमंत्री शिंदे इस भावना से अवगत हैं। शिवसेना प्रवक्ता और विधायक संजय शिरसाट ने भी मंगलवार को संकेत दिया था कि नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पार्टी के एक वर्ग में कुछ बेचैनी है।

    उल्लेखनीय है कि अजित पवार खेमे से 9 मंत्रियों के शामिल होने के बाद, शिंदे-फडणवीस कैबिनेट में कुल 29 मंत्री हो गए हैं, जबकि 14 पद अब भी खाली हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUSA में खालिस्तानी आतंकी की मौत, सिख फॉर जस्टिस का चीफ था गुरपतवंत सिंह पन्नू- सड़क हादसे में मौत
    Next Article चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास तैनात किए जासूसी ड्रोन्स

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.