उपायुक्त ने शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रुटलाइन व कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की दी जाने वाली सुविधाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
■ पुलिस कंट्रोल रूम व आईएमसीआर का निरीक्षण कर उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश….
बरमसिया से पैदल भ्रमण कर उपायुक्त ने बाबा मंदिर तक की रुटलाइन का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने का निर्देश नगर निगम की टीम को दिया….
*■ उपायुक्त ने दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया कांवरिया पथ का निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का लिया जायजा….*
■ रुटलाइन में बनाये गए सभी होल्डिंग पॉइंट्स में श्रद्धालुओं की सुविधा का रखें पूरा इंतजाम:-उपायुक्त….
■ उपायुक्त ने रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई, कचड़ा उठाव, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया निर्देश:- उपायुक्त….
श्रावणी मेला, 2023 के शुभारंभ पश्चात कल से शुरू हो रहे विश्वप्रसिद्ध को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन व कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इसके अलावे उपायुक्त ने समाहरणालय स्तिथ पुलिस कंट्रोल रूम व नेहरू पार्क स्तिथ आईएमसीआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेला को लेकर की गई तैयारियों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव मोड में कार्यरत रहें।
इसके अलावे निरीक्षक के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ बरमसिया से पैदल भ्रमण कर सरकार भवन से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क,
बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट एवं क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही रुटलाइन में बिजली के पोल के आसपास के क्षेत्र को कवर करने के अलावा विशेष साफ साफ का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने रुटलाइन में पड़ने वाले सभी होल्डिंग पॉइंट का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए सभी इंतजामों को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नंदन पहाड़ से सिंघवा काली बाड़ी मोड़, शिल्पग्राम मोड़ से सर्किल से नंदन पहाड़ वाटर फिल्टर पॉइंट, सिंघवा से कुमैठा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए विभिन्न कार्यों की जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि रुटलाइन में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो
। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने रुटलाइन में सुरक्षात्मक उपायों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उपायुक्त ने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने को लेकर किए गए बेरिकेड्स के अलावा विधि व्यवस्था,
सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया कांवरिया पथ में मेला के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा बालू बिछाई का कार्य, पण्डाल, साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, पथ प्रकाश, काँवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, इंद्र वर्षा, साफ-सफाई, कचड़ा उठाव, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, आवासन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायत केंद्र, पर्यटन केंद्र आदि की अद्यतन स्थिति की जायजा लिया।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* नगर आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम के सिटी मैनेजर सतीश दास, सुधांशु शेखर व संबंधित अधिकारी एवं नगर निगम की टीम उपस्थित थी।

