Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पेशल ओलंपिक की स्वर्ण विजेता पूनम का भाजपा ने किया अभिनंदन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्पेशल खिलाडियों की उपेक्षा पर उठाये सवाल
    Uncategorized

    स्पेशल ओलंपिक की स्वर्ण विजेता पूनम का भाजपा ने किया अभिनंदन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्पेशल खिलाडियों की उपेक्षा पर उठाये सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्पेशल ओलंपिक की स्वर्ण विजेता पूनम का भाजपा ने किया अभिनंदन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्पेशल खिलाडियों की उपेक्षा पर उठाये सवाल, कहा- स्पेशल झारखंड सरकार को स्पेशल खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने की जरूरत

    बर्लिंग में 17 से 25 जून तक चली स्पेशल ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली जमशेदपुर की बेटी पूनम कुमारी का भाजपा नेताओं ने अभिनंदन किया। पूनम ने बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल वर्ग में देश के लिए गोल्ड पक्का किया था। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित भाजयुमो नेता अमरजीत सिंह राजा एवं अन्य ने सोमवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पूनम के टेल्को कॉलोनी स्थित आवास पर सम्मानित किया। उनके उल्लेखनीय प्रतिभा एवं उपलब्धि को रेखांकित करते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की पूनम की उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं अपितु देश के लिए गर्व का विषय है।

     

     

    जमशेदपुर की बेटी का वैश्विक पटल पर ध्रुव की भाँति चमकना बड़ी उपलब्धि है। झारखंड सरकार को चाहिए की स्पेशल ओलंपिक के विजेताओं का सम्मान करे एवं अन्य खेलों की भाँति ही बड़ी पुरस्कार राशि एवं अन्य सुविधाओं की घोषणा करे। कहा की राज्य के खिलाडियों ने प्रतिभा की कोई कमी नहीं। विविध खेलों के पारंगत खिलाड़ी सूबे में हैं, किंतु सुविधाओं के अभाव में अवसर से चूकते हैं।

     

     

    राज्य के खेल मंत्रालय को इस ओर चिंता करने की जरूरत है। इस दौरान पूनम को शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट करने के पश्चात मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। मालूम हो की पूनम कुमारी टाटा मोटर्स कर्मचारी धर्म तिवारी की सुपुत्री हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने दिनेश कुमार को बताया की पूनम को टाटा स्टील का बहुत सहयोग रहा अभ्यास करने से जर्मन जा कर खेलने तक में टाटा स्टील ने स्पॉन्सरशिप के रूप में अपनी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसका परिणाम बेटी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। किंतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा अबतक सुध नहीं लेना चिंताजनक है। सम्मानित करने वालो में भाजपा नेता दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा के साथ धनेश्वर सिंह, पहाड़ सिंह, विकास शर्मा, तेजेंद्र सिंह जॉनी, गोबू दा, सुधीर तिवारी और अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : गंगा नदी के किनारे कटाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Next Article जमशेदपुर : गायत्री परिवार द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मनाया धूम धाम से गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

    Related Posts

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    November 12, 2026

    Dafabet Casino Online App & Mobile Guide for Indian Players

    November 12, 2026

    Dafabet VIP Guide: Unlock Exclusive Perks for Indian Players

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.