Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा का दिया गया निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा रांची

    उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा का दिया गया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा का दिया गया निर्देश

    ★अभिभावकों से अपील- स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र खुल गए हैं, बच्चों की सेहत एवं सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान

    ★पी.एच.सी, सी.एच.सी व अन्य सभी सरकारी अस्पताल, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में ओ.आर.एस की पर्याप्त व्यवस्था रखें
     उपायुक्त

     

     

    राज्य सरकार के निदेशानुसार जिले के सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा सुचारू रूप से 22 जून से शुरू हो गए हैं । स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों विशेषकर केजी से कक्षा 6 तक के बच्चों को अभी भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों को दोपहर में स्कूल से वापस घर लाते समय कवर कर के लायें। गर्मी के मौसम में विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। उपायुक्त द्वारा जिलेवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सभी सरकारी अस्पताल तथा स्कूलों में ओ.आर.एस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी बीडीओ को अपने पोषक क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल उपलब्धता की क्या स्थिति है इसकी भी समीक्षा का निर्देश दिया गया है।

     

     

     

    लू एवं गर्म हवाओं से बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें-

    1. दोपहर 11 से 03 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
    2. घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें।
    3. गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं।
    4. हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें।
    5. अपना सिर ढक कर बाहर निकलें, कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
    6. कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें।
    7. धूप का चश्मा इस्तेमाल करें, सम्भव हो, तो तौलिया / गमछा रखें।
    8. मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।
    9. हीट स्ट्रोक या हीट रैश जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचाने जैसे चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास / अस्पताल जाएं।
    10. लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें ।
    11. लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं।
    12. विशेषकर श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें ।
    13. बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं ।

     

     

    इनका नियमित सेवन करें:

    ★ नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, आम का शर्बत, छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में पुलिस कप्तान ने सुनी लोगों की फरियादे
    Next Article मणिपुर के  पश्चिम जिले में बदमाशों ने सेना पर की गोलीबारी, हमले में दो सैनिक घायल

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.