Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ चेरियाबरियारपुर इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर अर्थी जुलूस निकाला गया
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ चेरियाबरियारपुर इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर अर्थी जुलूस निकाला गया

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय :नई शिक्षक नियमावली में संशोधन एवं पूर्व से नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी की दर्जा के मांग को लेकर पटना में 31 मई को धरना-प्रदर्शन के लिये आदेश नहीं देने पर आक्रोशित शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ चेरियाबरियारपुर इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर एवं अर्थी जुलूस निकालकर समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की तानशाही रवैया चरम पर है। सरकार ने बल पूर्वक 31 मई को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पर रोक लगा दिया, संघ को मुख्यमंत्री को घेरने की अनुमति नहीं दी गई। संघ सरकार के इस तानाशाही रवैये की तीखी भर्त्सना करता है। 10 अप्रैल को अध्यापक नियुक्ति नियमावली आने के बाद 11 अप्रैल को सभी प्रखंड मुख्यालय में नियमावली को जलाकर विरोध प्रकट किया गया। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। लगातार महागठबंधन के विधायकों एवं विधान पार्षदों का घेराव लगातार जारी है। 1 मई को सभी 38 जिला मुख्यालयों में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। पुनः 25 मई को जिला मुख्यालय में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। संघ चरणबद्ध आन्दोलन के तहत 31 मई को पटना में सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घेराव करने का निर्णय लिया था परन्तु लोकतंत्र की हत्यारी सरकार ने 31मई को पटना में संघ को आन्दोलन करने की अनुमति नहीं दिया तथा शिक्षकों को पटना आने पर बलपूर्वक रोक लगा दिया । संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने 31 मई को राज्य के सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया जिसके आलोक सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर तानाशाह मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया । सरकार के द्वारा अध्यापक नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी के रूप में समायोजन करने तक आन्दोलन जारी रहेगा।

    मौके पर जिला सचिव संजीव कुमार,प्रखंड सचिव राजेंद्र प्रसाद,
    मनीष झा सुभाष मिश्रा, दिवाकर कुमार,मनोज कुमार, विजय यादव, तरूण भारती, इंद्रमणि , प्रमोद कुमार,अवधकिशोर यादव, मो० सिकन्दर शिक्षिका बेबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी रेखा पासवान,उषा कुमारी रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के यूवाओं को भी मिले मौका :हेमन्त सोरेन
    Next Article बी आर सी भवन के सामने बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला किया दहन ।

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    November 12, 2026

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    November 12, 2026

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.