Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कूनो में 6 चीतों की मौत के बाद सरकार का फैसला, गांधी सागर और नौरादेही में किए जाएंगे शिफ्ट
    Headlines

    कूनो में 6 चीतों की मौत के बाद सरकार का फैसला, गांधी सागर और नौरादेही में किए जाएंगे शिफ्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कूनो में 6 चीतों की मौत के बाद सरकार का फैसला, गांधी सागर और नौरादेही में किए जाएंगे शिफ्ट

    भोपाल. कूनो नेशनल पार्क में 6 चीतों की मौत के बाद अब सरकार अलर्ट हो गई है. इसके तहत चीतों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है. चीतों को आगामी नवंबर महीने के पहले मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण में बसाने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा कुछ चीतों को नौरादेही अभ्यारण में छोड़ा जाएगा.

     

     

     

    भोपाल में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्राधिकरण के सदस्यों के बीच चीतों की शिफ्टिंग को लेकर चर्चा हुई. केंद्रीय वन मंत्रालय के डीजी और सचिव सी पी गोयल ने कहा कि चीतों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा. इन्हें नवंबर से पहले गांधी सागर अभ्यारण में छोड़ने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर काम तेजी से शुरू हो गया है. उन्होंने कूनो पालपुर में अब तक हुई चीतों की मौत को स्वाभाविक बताया है.पहले चीतों की लगातार हो रही मौत पर विशेषज्ञों ने राजस्थान के मुकुंदरा में भी इन्हें शिफ्ट करने की बात कही थी. हालांकि एनटीसीए की बैठक के बाद केंद्रीय वन मंत्रालय के डीजी ने कहा कि मध्यप्रदेश में चीतों का रखरखाव संतोषजनक है. एमपी में चीतों की मौत पर घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि कूनो पालपुर में चीतों के रखरखाव के लिए तैनात कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें खास ट्रेनिंग दी जाएगी. चीतों की कैपेसिटी 5 साल में सेटल हो जाएगी. अभी कूनो पालपुर में 21 चीता के अलावा बफर जोन मिलाकर 36 चीतों को रखा जा सकता है, लेकिन जल्द ही चीतों की शिफ्टिंग शुरू की जाएगी.

     

     

     

    भोपाल में हुई एनटीसीए की बैठक में वन्य प्राणियों के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा और उपकरणों पर भी मंथन हुआ. अभी तक सभी तरह की दवा और उपकरण अमेरिका और दूसरे देशों से खरीदे जाते रहे हैं, लेकिन अब भारत में वन्य प्राणियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा और उपकरण के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जाएगा. जिससे भारत समेत पड़ोसी देशों में भी वन्य प्राणियों की दवा और उपकरण की कमी को पूरा किया जा सके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिस्टम और सिस्टम के ठेकेदारों पर सीधा प्रहार फिल्म- कटहल
    Next Article महाराष्‍ट्र: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

    Related Posts

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.