टाइगर जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए बीआरसी में शोकसभा का हुआ आयोजन।
जगरनाथ महतो नहीं गए हमारे अभिभावक चले गए : शब्बीर अंसारी
राष्ट्र संवाद न्यूज़, मो0 असद की रिपोर्ट
जामताड़ा : – प्रखंड स्थित बीआरसी में स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा एक-एक करके श्रद्धा सुमन ,भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रशिक्षित अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष शब्बीर अंसारी ने कहा कि एक बहुत बड़ी हस्ती हमारे बीच से चले गए। वे हमारे अभिभावक स्वरूप थे। जब भी राँची उनसे मुलाक़ात के लिए हमलोग जाते थे तो बहुत ही जोश और खुशी के साथ वह मिलते थे।
आज की सभा में प्रखंड अध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रखंड सचिव भरत स्वर्णकार, प्रखंड उपाध्यक्ष इकराम, अंसारी मनबोध पंडित, मदन पंडित, मो0 असद, नयन किसको ,मंटू रवानी चांद टुडृ, मंजुम खातून, विनीता कुमारी, शिवलाल सोरेन ,सफाउद्दीन अंसारी, इनताज अंसारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

