Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरदयाल बताएं कौन बेचता है अफीम : सुरजीत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरदयाल बताएं कौन बेचता है अफीम : सुरजीत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरदयाल बताएं कौन बेचता है अफीम : सुरजीत

    इलाके में नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे
    बिल्ला सुरजीत की जोड़ी से घबरा गए हैं विरोधी
    जमशेदपुर। टीनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने इलाके के मतदाताओं से शेर चुनाव चिन्ह पर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है और एकतरफा उनकी जीत है।
    उनके अनुसार इलाके की संगत और मतदाता जानते हैं कि गुरदयाल सिंह के परिवार का अफीम विक्रेता के साथ क्या रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोग प्रधानगी करेंगे, जिनका संबंध गैरकानूनी नशा व्यापार से है जबकि सिख पंथ में नशा पूरी तरह से वर्जित है। सुरजीत सिंह ने कहा कि अब तो पुलिस के साथ मिलकर इलाके में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पवित्र मौके पर भी इनके चुनाव शिविर में शराब पानी की तरह बहाया जा रहा है, जबकि मंदिर पचास गज की दूरी पर है।
    विरोधियों द्वारा गबन लगाए आरोप के जवाब में सुरजीत सिंह ने कहा कि तब गुरचरण सिंह बिल्ला उनके विरोधी थे और तब उन्होंने एफ आई आर दर्ज कराई थी और पुलिस जांच में वे बेदाग साबित हुए। यही कारण है कि आज गुरचरण सिंह बिल्ला उनके साथ हैं । फिर चुनाव के समय में ही यह गबन का मामला कहां से आ गया है जबकि वह पिछले कई सालों से गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव है। किसी प्रधान ने उनके खिलाफ किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। वास्तव में बिल्ला और उनकी जोड़ी से विरोधी घबरा गए हैं और अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। रही बात गुरचरण सिंह बिल्ला की तो उन पर किसी प्रकार की देश विरोधी गतिविधियों का आरोप नहीं लगा है और ना ही कोई मामला उनके खिलाफ है।
    सुरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव बाद स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करेंगे। इलाके के बच्चे अंग्रेजी स्कूल में अच्छी पढ़ाई हासिल कर सके इसका पूरा प्रयास टीम के साथ मिलकर करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि संगत को गुरु घर से जोड़ा जाएगा और इसके लिए सामाजिक एवं पंथिक कार्य किए जाएंगे और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी तथा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

    दारू बेचने वाले मंजीत पंथ विरोधी : बिल्ला
    जमशेदपुर। टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला ने विरोधियों द्वारा एक करोड रुपए हेराफेरी का आरोप लगाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वे अपना पूरा हिसाब दे चुके हैं। यह हिसाब उन्होंने उस समय के साकची गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू के सामने दिया था।
    रही बात मनजीत सिंह गिल द्वारा आरोप लगाने की तो वह एक नंबर का झूठा इंसान है। वह पंथ विरोधी सिख विरोधी है। उसके नाम से बीयर बार का लाइसेंस चलता है और दारू बेचने वाला गुरु घर का भला कैसे सोच सकता है?
    सिख पंथ में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है और यदि कोई जातिवादी है तो वह गुरु गोविंद सिंह का खालसा नहीं हो सकता है।
    असल में शेर चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे सुरजीत सिंह खुशीपुर की जीत तय होने और गुरदयाल सिंह की हार देखकर उनके संगीसाथी घबरा गए हैं और इस तरह के घटिया आरोप लगाने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों के आरोगय और समृद्धि की कामना की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.