Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेट एयरवेज की मुश्किलें और बढ़ीं, मोदी सरकार ने दिए जांच के आदेश
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जेट एयरवेज की मुश्किलें और बढ़ीं, मोदी सरकार ने दिए जांच के आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जेट एयरवेज की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को जेट एयरवेज और उसकी समूह की कंपनियों की जांच का आदेश दिया है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं. धन के गबन, कुप्रबंधन जैसे मामलों को लेकर भी जांच होगी. जांच की रिपोर्ट 6 महीने में सौंपी जाएगी. गौरतलब है कि आज जेट एयरवेज पर पायलट, कर्मचारियों, कर्जदाताओं, बैंकों और वेंडरों का काफी कर्ज बकाया है. तेल कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनी की दिक्कतें बढ़ गई हैं.जेट एयरवेज ने जिन कंपनियों से विमान किराए पर लिए हैं, उनसे भी कंपनी के संबंध कुछ ठीक नहीं हैं. इस साल जनवरी में कंपनी ने एसबीआई अधिकारियों के साथ कर्ज योजना को लेकर बैठक भी की थी, जिसमें वेंडर और कर्जदाता भी शामिल थे. बता दें कि ऑडिट प्रक्रिया दिसंबर में ही शुरू हो गई थी. मीटिंग के दौरान जिन कंपनियों से जेट एयरवेज ने विमान किराए पर लिए थे, उन कंपनियों ने आपत्ति जताई थी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया उनके साथ सारी जानकारी साझा क्यों नहीं कर रहा हैं. तब गुस्से में आए जेट के फाउंडर ने उन कंपनियों से उनके विमान वापस लेने को कह दिया था. ऐसा माना जाता है कि गोयल के इस कदम की वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्यूनीशिया में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 80 लोगों के मारे जाने की आशंका
    Next Article शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.