Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। नवरात्र के दौरान गरबा-डांडिया के नाम पर कथित तौर पर अश्लील एवं आपत्तिजनक तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाने का विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर ने विरोध जताया है।

    विहिप की टीम ने बुधवार, 8 अक्टूबर को अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर ऐसे आयोजनों की जानकारी देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नवरात्र हिंदू समाज के लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व है। ऐसे में गरबा-डांडिया के आयोजन में धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

    विहिप का आरोप है कि शहर में कुछ आयोजकों द्वारा गरबा नाइट को व्यवसायिक रूप देते हुए पोस्टर, बैनर और टिकट-पास में आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। रीगल ग्राउंड और बाराद्वारी में प्रस्तावित आयोजनों को लेकर भी संगठन ने आपत्ति जताई है।

    विहिप ने जिला प्रशासन से ऐसे आयोजनों की जांच कर आपत्तिजनक प्रचार सामग्री पर कार्रवाई, आवश्यक होने पर अनुमति रद्द करने तथा सभी गरबा-डांडिया आयोजकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि का वह विरोध करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Related Posts

    ग्राम प्रधानों का सम्मान, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर

    November 22, 2026

    जर्जर सड़क से खतरे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा

    November 22, 2026

    तीन दिनों में सरसों तेल 30 रुपये महंगा, जमाखोरी की आशंका

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राम प्रधानों का सम्मान, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर

    जर्जर सड़क से खतरे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा

    तीन दिनों में सरसों तेल 30 रुपये महंगा, जमाखोरी की आशंका

    बिना ओटीपी-पिन साझा किए खाते से 98 हजार रुपये गायब

    कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. ऋचा अंगिक एओएमएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित, तीसरे सर्वाधिक वोट मिले

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा, 50 से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता

    रोजगार मेले में 311 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 15 को मिला ऑफर लेटर*l

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.