Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्मचारियों का डीए बढ़ाने से सीएम ममता बनर्जी का इंकार, कहा- मेरा सिर काट दो फिर भी संभव नहीं
    Breaking News Headlines

    कर्मचारियों का डीए बढ़ाने से सीएम ममता बनर्जी का इंकार, कहा- मेरा सिर काट दो फिर भी संभव नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाने से दो टूक इंकार कर दिया. विधानसभा में विस्तारित बजट सत्र में बोलते हुए सीएम बनर्जी ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकारों के वेतन ढांचे में अंतर का हवाला दिया और दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार पहले से ही अपने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत डीए दे रही है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आप कितना चाहते हैं? आपको कितने से संतुष्टी मिलेगी? कृपया मेरा सिर काट दें और फिर उम्मीद है कि आप संतुष्ट होंगे. यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं तो मेरा सिर काट दें, लेकिन आप मुझसे और नहीं पाओगे.

     

    बताया जा रहा है कि संग्रामी जौथा मंच सहित राज्य सरकार के कमज़्चारियों के विभिन्न संगठन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महंगाई भत्ते के मुद्दे पर विपक्ष समर्थित विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के पास अपने कर्मचारियों को अधिक भुगतान करने के लिए धन नहीं है. गौरतलब है कि राज्य में विपक्षी बीजेपी, कांग्रेस और वामपंथी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते या डीए की मांग कर रहे हैं.

     

    पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, जिन्होंने 15 फरवरी को विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश किया था, ने घोषणा की थी कि सरकार मार्च से शिक्षकों और पेंशन भोगियों सहित अपने कर्मचारियों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान करेगी. अब तक राज्य मूल वेतन का 3 प्रतिशत डीए के रूप में दे रहा था और बजट घोषणा का मतलब था कि सरकार मार्च से शिक्षकों और पेंशन भोगियों सहित अपने कर्मचारियों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान करेगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफादर ने दी युवक को धमकी: हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे, ईसाई धर्म अपना लो
    Next Article होली पर तेज हवाओं के साथ बारिश का साया

    Related Posts

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    November 21, 2026

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    November 21, 2026

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांतिपूर्वक संपन्न

    सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद पर जदयू परिवार ने तैयारी बैठक

    सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटायी गयी 75 अवैध दुकानें व झोपड़ियां

    श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन, देव उठान अनुष्ठान संपन्न

    प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.