Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका को भरोसा, युद्ध को रोकने व्लादिमीर पुतिन को मना सकते हैं पीएम मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका को भरोसा, युद्ध को रोकने व्लादिमीर पुतिन को मना सकते हैं पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    वॉशिंगटन -: रूस और यूक्रेन के बीच लगभग एक वर्ष से जारी युद्ध को को लेकर अमेरिका ने आज कहा कि यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अब भी समय है. अमेरिका की निगाहें अब भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी हैं. अमेरिका को भरोसा है कि पीएम मोदी यूक्रेन और रूस के बीच की शत्रुता को समाप्त कर सकते हैं. वह युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मना सकते हैं.

    व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी से प्रश्न किया गया कि क्या पीएम मोदी के लिए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रोकने या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाने में बहुत देर हो चुकी है? जॉन किर्बी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी के प्रयासों का इच्छुक हूं. पुतिन को पीएम मोदी मना सकते हैं. अमेरिका उस हर प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे यूक्रेन और रूस के बीच की शत्रुता का अंत हो. मुझे लगता है कि पुतिन के पास युद्ध को रोकने के लिए अब भी समय है.

     

     

     

     

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि हमें लगता है कि युद्ध आज खत्म हो सकता है, आज खत्म होना चाहिए. यह बयान महत्व रखता है, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन बाद आया है. उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है उसके लिए जिम्मेदार व्लादिमीर पुतिन हैं और वह इसे अभी रोक सकते हैं लेकिन वह इसके बजाय, मिसाइलों की बरसात कर रहे हैं.

     

     

     

     

    गौरतलब है कि पिछले साल शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है और मैंने इसके बारे में आपसे कॉल पर बात की है. आज हमें इस बारे में बात करने का अवसर मिला कि हम कैसे शांति के रास्ते पर प्रगति कर सकते हैं. इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी की वल्र्ड लेवल पर खूब तारीफ की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी सेंगेल अभियान को लेकर रेलवे लाईन को किया जाम
    Next Article झारखंड सरकार के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन हो: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.