Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर बदला देश का मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं शीतलहर चलने की संभावना
    Breaking News Headlines

    फिर बदला देश का मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं शीतलहर चलने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे पश्चिमी हिमालय के इलाके में हल्की से भारी बरिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि 29 और 30 जनवरी को दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है.

     

    मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में, उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को, पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 जनवरी को और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को कई जगहों पर ओले पडऩे की भविष्यवाणी की है.

     

    मौसम विभाग ने बताया कि एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 1 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. 28 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद अगले 2 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.

     

    जबकि पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके असर से 27 जनवरी के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद के 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है. पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. गुजरात तट और इससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर में भी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
    Next Article मध्य प्रदेश में भाजपा नेता ने परिवार सहित खाया जहर, पत्नी और दो बेटों सहित सभी की मौत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.