Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश में भाजपा नेता ने परिवार सहित खाया जहर, पत्नी और दो बेटों सहित सभी की मौत
    Breaking News Headlines

    मध्य प्रदेश में भाजपा नेता ने परिवार सहित खाया जहर, पत्नी और दो बेटों सहित सभी की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा में अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने गुरुवार की शाम को अपनी पत्नी और दोनों बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया में अपना दुख साझा करते हुए एक नोट भी लिखा था, जिसे पढ़कर परिचित उसके घर पहुंचे, जहां भाजपा नेता, पत्नि और बेटों के साथ अचेत अवस्था में पड़े हुए थे. सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों की मौत हो गई.

     

    इस मामले में भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं. कल शाम लगभग छह बजे मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी न दे.

     

    यह देखकर परिचित घर पहुंचे तो उन्होंने संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दो पुत्रों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) को अचेत अवस्था में पाया. इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चारों की मौत हो गई. विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मिश्रा के दोनों पुत्रों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है.

     

    उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं. भार्गव ने बताया, सल्फास खाने के कारण मिश्रा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि डीएमडी मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी एक अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो समय के साथ बिगड़ती जाती है. डीएमडी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर बदला देश का मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं शीतलहर चलने की संभावना
    Next Article जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा का लाइव में शामिल हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो स्कूल के सभी शिक्षक और स्कूली छात्र

    Related Posts

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून से पहले अलर्ट मोड में एसडीएम,  चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर से नीचे रखने का निर्देश 

    खेल हो या शिक्षा, हर मैदान में आगे सम्राट अशोक अग्रवाल समाजसेवी के रूप में बनाई पहचान

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.