Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के मोदी सरकार के नौ साल पर 9 सवाल, पूछा- देश में महंगाई, बेरोजगारी क्यों आसमान छू रही है?
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस के मोदी सरकार के नौ साल पर 9 सवाल, पूछा- देश में महंगाई, बेरोजगारी क्यों आसमान छू रही है?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    कांग्रेस के मोदी सरकार के नौ साल पर 9 सवाल, पूछा- देश में महंगाई, बेरोजगारी क्यों आसमान छू रही है?
    नई दिल्ली. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने उनसे 9 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस की ओर से अडाणी, किसानों की आय दोगुनी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे गए हैं. कांग्रेस की ओर से 9 साल, 9 सवाल पर बुकलेट भी जारी किया गया है. पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस देशभर के 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

     

     

    कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है. हम उसी 9 साल 9 सवाल के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं
    कांग्रेस बोली- राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूछे थे सवाल
    कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में लगातार ये 9 सवाल उठाए लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला. कांग्रेस पार्टी आज पीएम मोदी से 9 सवाल पूछ रही है. हम चाहते हैं कि इन सवालों पर पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें.

     

     

     

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे हैं ये 9 सवाल

    1- अर्थव्यवस्था- ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब, सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही है?
    2- कृषि और किसान- ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया? एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं दी गई?
    3- भ्रष्टाचार, मित्रवाद- ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इस पर जवाब क्यों नहीं देते कि अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?
    4- चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा- ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है?
    5- सामाजिक सद्भाव- ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है?

     

    6- सामाजिक न्याय- ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं?
    7- लोकतांत्रिक संस्थाएं- ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया?
    8- जनकल्याण की योजनाएं- ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है?
    9- कोरोना मिसमैनेजमेंट- ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में तिहाड़ जेल के 80 अधिकारियों का तबादला, टिल्लू ताजपुरिया केस के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई
    Next Article दिल्ली कोर्ट से मिली इजाजत: राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिलेगा नया पासपोर्ट, सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई थी आपत्ति

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.