Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली कोर्ट से मिली इजाजत: राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिलेगा नया पासपोर्ट, सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई थी आपत्ति
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली कोर्ट से मिली इजाजत: राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिलेगा नया पासपोर्ट, सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई थी आपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली कोर्ट से मिली इजाजत: राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिलेगा नया पासपोर्ट, सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई थी आपत्ति
    नई दिल्ली. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जा रहे हैं. 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे. 24 मार्च को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था.राहुल गांधी को 3 साल के लिए नया पासपोर्ट मिलेगा. इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नया पासपोर्ट जारी करने की याचिका मंजूर कर ली है, लेकिन कहा है कि कोर्ट का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) केवल तीन साल के लिए वैध होगा.

    मानहानि केस में संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था. उन्होंने नया पासपोर्ट जारी किए जाने की मांग की थी. सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि 10 साल के लिए पासपोर्ट देने की जरूरत क्या है? केवल एक साल के लिए पासपोर्ट दिया जाए. राहुल से जुड़े दूसरे मामलों पर विचार के बाद ही इस पर फैसला दिया जाना चाहिए.

     

     

     

    राहुल के वकील बोले- ट्रैवल करना उनका मौलिक अधिकार

    कोर्ट में राहुल गांधी के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई पेंडिंग नहीं है और ट्रैवल करना उनका मौलिक अधिकार है. नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने राहुल को 2015 में जमानत दे दी थी. तब कोर्ट ने उनके ट्रैवल पर कोई पाबंदी नहीं लगाई थी. कोर्ट ने कहा कि यह मामला 2018 से पेंडिंग है. इस दौरान राहुल गांधी कई बार विदेश गए हैं. उनके भागने की कोई आशंका नहीं है. ट्रैवल करना उनका मौलिक अधिकार है.

    भाजपा नेता ने राहुल और सोनिया के खिलाफ केस किया था

    स्वामी ने इस मामले में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ केस किया था. इस पर एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने स्वामी को राहुल की अपील पर जवाब दाखिल करने को कहा था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने 23 मई को याचिका दायर कर कोर्ट से नए पासपोर्ट के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) देने की मांग की थी. बता दें कि राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था. इसके बाद उन्होंने साधारण पासपोर्ट के लिए एनओसी जारी करने की गुहार लगाई है.

     

     

     

    28 मई को अमेरिका जाना चाहते हैं राहुल

    बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका जाना चाहते हैं. जहां वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक इवेंट में शामिल होंगे. वहां 29-30 मई को राहुल प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे.

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों गई

    13 अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, चोरों का सरनेम मोदी है. सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के मोदी सरकार के नौ साल पर 9 सवाल, पूछा- देश में महंगाई, बेरोजगारी क्यों आसमान छू रही है?
    Next Article राज्य में अब घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

    Related Posts

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.