50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बागडेहरी/जामताड़ा। बागडेहरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत अंतर्गत बड़ा आंकना गांव के लगभग 50 वर्षीय परिमंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।बागडेहरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा परिजनों के मुताबिक उक्त व्यक्ति दिमागी हालत से पीड़ित था।दिल के दौरे का बीमारी का भी इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी ने कहा थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया है।

