न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है और उनको शुभकामना दिया है।
श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति खन्ना को भेजे बधाई संदेश मे कहा है की न्यायमूर्ति खन्ना एक अनुभवी और दक्ष न्यायमूर्ति है उनके कई मामलो के निर्णय आज भी हमे और समाज को प्रेरणा देते है।
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति खन्ना के कुशल और प्रेरक नेतृत्व मे देश की न्यायपालिका और भी महिमामंडित होंगी। श्री शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉक्टर डी वाई चंद्रचूड़ के निर्णयो और कार्यकुशलता की भी भूरी भूरी प्रशंसा की है।