Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 150 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज, अगले हफ्ते से सस्ती होगी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    150 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज, अगले हफ्ते से सस्ती होगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: प्याज की आसमान पर पहुंचीं कीमतों पर अगले हफ्ते लगाम लग सकती है. केंद्र सरकार ने महंगे प्याज से निकले जनता के आंसू पोंछने के लिए प्याज का आयात किया है. विदेश से 1.10 लाख टन प्याज 10 दिसंबर से आना शुरू हो जाएगा. सरकार ने यह प्याज 52 से 55 रुपये प्रति किलो में मंगाया है. मंगलवार को मुंबई में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलो तक हो गई.देश में प्याज की कुल उपज का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र का है. बेमौसम बारिश के कारण प्याज की उपज पर इस साल बहुत बुरा असर पड़ा. पिछले साल महाराष्ट्र में प्याज की कुल उपज 80.47 लाख टन थी, जो इस साल 65 लाख टन रह गई. यहां इस साल प्याज की उपज 15.47 लाख टन कम हुई है.मुंबई के जेएनपीटी बंदरगाह पर 10 दिसंबर को प्याज की 1160 टन की पहली खेप उतरेगी, जिसे देशभर में भेजा जाएगा. 17 दिसंबर तक 1450 टन, 24 दिसंबर तक 2030 टन और 31 दिसंबर तक 1450 टन प्याज मुंबई आएगा. देश के दूसरे राज्यों के बंदरगाहों पर भी विदेशी प्याज उतरेगा.बुधवार को अनियन एक्सपोर्टर्स असोसिएशन(OEA) के एक अधिकारी ने बताया कि मिस्र, तुर्की और नीदरलैंड से देशभर में अबतक 6000 टन प्याज अब तक पहुंच चुका है. अधिकारी ने बताया कि पिछले 3 हफ्तों में 6,000 टन प्याज की खेप भारत पहुंच चुकी है और अगले 2-3 दिनों में 1,000 टन और पहुंच जाएगा.अधिकारियों के मुताबिक, आयातित प्याज के लिए ट्रेडर्स को 45 से 55 रुपये किलो का भाव देना पड़ रहा है. इस भाव पर प्याज की खरीदारी से कीमतों में थोड़ी नरमी आ सकती है क्योंकि फिलहाल होलसेल में प्याज के दाम 75 से 100 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं. लासलगांव मंडी में बुधवार को प्याज के भाव 2500 से 8812 रुपये प्रति क्विंटल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्ते लोन की उम्मीदों पर फिरा पानी, RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
    Next Article कांग्रेस की पत्रकार सम्मेलन से जिला अध्यक्ष रहे नदारद

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.