Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सस्ते लोन की उम्मीदों पर फिरा पानी, RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
    Breaking News राष्ट्रीय

    सस्ते लोन की उम्मीदों पर फिरा पानी, RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करके लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. जी हां.. भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है. इस बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती की उम्‍मीद की जा रही थी. वहीं आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है.आरबीआई के फैसले के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दोपहर 11.30 बजे सेंसेक्‍स 113.43 अंकों की तेजी के साथ 40,963.72 पर और निफ्टी लगभग इसी समय 26.05 अंकों की तेजी के साथ 12,069.25 पर कारोबार कर रहे थे. लेकिन आरबीआई के ऐलान के बाद सेंसेक्‍स 40 अंक लुढ़क कर 40 हजार 800 के स्‍तर पर आ गया.इस साल अबतक पांच बार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुल 1.35 की कटौती की थी. इसका मतलब ये हुआ कि इस साल हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट की दर घटाई गई है. इससे पहले रेपो रेट में आखिरी कटौती 0.25 फीसदी की अक्‍टूबर 2019 में हुई थी.इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 फीसदी पर पहुंच गया. हालांकि उम्‍मीद के मुताबिक बैंकों ने ग्राहकों तक इसका फायदा नहीं पहुंचाया है. आस्ट्रेलिया की ब्रोकरेज कंपनी मक्वैरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान बैंकों ने सिर्फ 0.29 फीसदी कटौती ही आगे ग्राहकों तक पहुंचाई है.आरबीआई ने फिर दी राहतकेंद्रीय बैंक आरबीआई रेपो रेट के आधार पर ही बैंकों को कर्ज देता है. रेपो रेट जितना कम होता है, बैंकों के लिए उतना ही फायदेमंद होता है. रेपो रेट कटौती होने के बाद बैंकों पर ब्‍याज दर कम करने का दबाव बनता है. आरबीआई हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट की समीक्षा करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब गरीबी नहीं, अमीरी समस्या है!
    Next Article 150 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज, अगले हफ्ते से सस्ती होगी

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.