Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट
    Breaking News Headlines जमशेदपुर शिक्षा

    एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ जबकि डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गए. इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 591 विद्यार्थियों के बीच 589 स्वदेश में जबकि दो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें 41 ऐसे नये रिक्रूटर थे, जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया. विद्यार्थियों को कुल 600 से अधिक ऑफर किए गए. इस बार प्लेसमेंट में खास बात यह रही कि फाइनल प्लेसमेंट में चुने गये कुल 34.17 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट ऑफर ( पीपीओ ) मिल चुका था. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली दोनों ही कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
    —-
    दो चरणों में हुई फाइनल प्लेसमेंट
    – पहला चरण – लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी) – जनवरी 2025 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी.
    – दूसरा चरण – कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) – फरवरी 2025 में एक ही दिन में आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था. सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया.
    ————–
    बदलते आर्थिक माहौल के बावजूद रहा शानदार प्लेसमेंट : डायरेक्टर
    एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक माहौल के बावजूद संस्थान के छात्रों ने अपनी काबिलियत व नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है. इस साल की प्लेसमेंट प्रक्रिया में इंडस्ट्री का जबरदस्त रुझान इस बात का प्रमाण है कि एक्सएलआरआइ के छात्र कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं. डॉ एस जॉर्ज ने कहा कि संस्थान के ये छात्र कल से रिस्पांसिबल लीडर बनेंगे जो देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेंगे.
    ——
    एक्सएलआरआइ के फाइनल प्लेसमेंट 2025 की मुख्य बातें

    ● इस बैच को दिया जाने वाला औसत वेतन 29.0 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जिसमें शीर्ष 10 विद्यार्थियों का औसत पैकेज 52.03 लाख जबकि शीर्ष 25 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों तक का औसत पैकेज 44.35 लाख रुपये प्रति वर्ष था.
    ● नये रिक्रूटरों की संख्या: 41
    ● सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग व आइटीईएस सेक्टर से ऑफर दिये गये.
    ● एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, अमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी,एशियन पेंट्स, रिलायंस, टाटा स्टील, ओला और पीडब्ल्यूसी ने नियमित भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिये.
    ● 34.17 % छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए

    ———
    सेक्टर वाइज प्लेसमेंट
    – एक्सलर्स को दिये गये ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 26% उम्मीदवारों को ऑफर दिया. इसमें मैकेंजी, बीसीजी, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, इनफोसिस, केपीएमजी, ईवाई पार्थेनन, किर्नी, पीडब्ल्यूसी जैसी कंपनियां शामिल हैं.
    – बीएफएसआइ ने 22 % विद्यार्थियों को लॉक किया. गोल्डमैन सैक्स, सिटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी एर्गो, कोटक महिंद्रा बैंक, बार्कलेज, डॉयचे बैंक, एचएसबीसी, मास्टरकार्ड आदि शामिल हैं.
    – सेल एवं मार्केटिंग (18%): एचयूएल, आईटीसी, नेस्ले, पी एंड जी, एशियन पेंट्स, डाबर, गोदरेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लोरियल आदि शामिल हैं.
    – आईटी, ई-कॉमर्स और टेक (15%): अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, फेडेक्स, ओला, मेशो, जोमैटो, वीवो, यूकेजी, जेनपैट आदि शामिल हैं.
    – जनरल मोटर्स और पीएसयू: आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी), कैपजेमिनी, रिलायंस, टीएएस, महिंद्रा, वेदांता, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईओसीएल आदि शामिल हैं.
    – एचआर रोल्स: अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा स्टील, आईटीसी, सन फार्मा, एचयूएल, वेदांता, रिलायंस, एक्सेंचर टीएपी, एयरटेल आदि शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस
    Next Article बारीडीह बाजार : अंग्रेजी शराब दुकान में लगी आग

    Related Posts

    भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंख

    October 29, 2026

    स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त नाराज, आधार-बैंक खाते और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्दे

    October 29, 2026

    जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंख

    स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त नाराज, आधार-बैंक खाते और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्दे

    जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    *भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया शोक

    राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती

    चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.