Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या पीर साहब के जनाज़े में 1 लाख 60 हजार लोग हुये शामिल?पढ़े पूरी खबर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    क्या पीर साहब के जनाज़े में 1 लाख 60 हजार लोग हुये शामिल?पढ़े पूरी खबर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 20, 2022Updated:June 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीरभूम/पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत चंद्रपुर थाना क्षेत्र के गायसाड़ा शरीफ स्थित खानक़ा-ए-बोखारीया के गद्दी नशीन रैसुल आबेदिन औलादे अली हज़रत सैयद शाह नुरुल हुसैन साहब बोखारी जी की बीते 18 जून दिन के लगभग 11:00 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर हॉस्पिटल में पर्दा कर गए अर्थात देहांत हो गया| पर्दा होने की खबर सुनते ही सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि झारखंड, बिहार, उत्तर- प्रदेश, उड़ीसा ,छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुज़ूर के मुरीदों व जानने, मानने तथा चाहने वालों के लिए मातम जैसा माहौल हो गया| चेहरे पर उदासी छा गई|आज 20 जून सोमवार को दिन के लगभग 10:30 बजे हुज़ुर के लिए जनाज़ा पढ़ी गई व सुपुर्द- ए-खाक किया गया | आपको बताते चलें गायसाड़ा शरीफ स्थित मज़ार शरीफ पर सुपुर्द- ए-खाक किया गया| बताते चले लगभग 1 लाख 60 हजार लोग जनाज़े में शामील हुये|बता दे लगभग 4 सौ पंक्ति में लोग खड़े थे, प्रत्येक पंक्ति में लगभग 4 सौ लोग थे|इस हिसाब बताया जाता है कि लगभग 1 लाख 60 हजार लोग जनाज़े में शामिल हुये| यह सभी लोग झारखंड ,बिहार, पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे|वही जनाज़े में शामील लाखों लोगों ने उनके साहबज़ादे अर्थात् पुत्र हज़रत मौलाना सैयद सयफुल हुसेन बोखारी को ढ़ांढ़स बांधते हुये एक स्वर में कहा हम सब आपके साथ है|जिस तरह आपके वालीदे मोहतरम अर्थात् पुजनीय पिताजी की इज्ज़त करते थे, उसी तरह आपकी बातों को मानेंगे|बता दे हुज़ूर को देखने के लिए बीते दो दिनों से लगातार दिन-रात 24 घंटा लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा|गौरतलब है कि हुज़ुर पर्दा करते वक्त भी अल्लाह के ज़िक्र में लगे हुये थे|जो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

    हिंदू-मुस्लिम सभी के लिए था एक समान दृष्टिकोण:खानक़ा-ए-बोखारीया के गद्दी नशीन रैसुल आबेदिन औलादे अली हज़रत सैयद शाह नुरुल हुसैन साहब बोखारी के पास सभी समुदाय के लोग अपनी परेशानी को सामने रखते थे|हुज़ूर सभी समस्याओं को हल करते थे|सभी समुदाय के लोग नेक इरादा पूरा करने के लिए अपनी फरियाद उनके पास लेकर जाते थे, लोगों की नेक इरादे भी पुरी होती थी| इस प्रकार हुज़ूर के पर्दा कर जाने से सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि हिंदू मुस्लिम सभी समुदायों में गम का माहोल छा गया है|

    प्रशासन का रहा सहयोग:जनाज़ा और सुपुर्द-ए-खाक शांतिपूर्वक अच्छे तरीक़े से संपन्न हो पाया|इसमें चंद्रपुर थाना की पुलिस बलों का अच्छा सहयोग रहा|मौके पर खानक़ा की ओर से प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया गया|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईडीबीआई बैंक में 1544 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता
    Next Article प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के ऊपर दर्ज कराया केस, भाजपा ने कहा- पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है पार्टी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.