Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के ऊपर दर्ज कराया केस, भाजपा ने कहा- पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है पार्टी
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के ऊपर दर्ज कराया केस, भाजपा ने कहा- पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है पार्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकुमार श्रीवास्तव से हुए दुर्व्यवहार पर उनके पार्टनर प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के ऊपर दर्ज कराया केस, भाजपा ने कहा- पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है पार्टी

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं उनके बिजनेस पार्टनर प्रतिमा पिंकी इक्का से एमवीआई अजय कुमार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और उल्टे केस दर्ज करने पर भाजपा ने साकची थाना में एमवीआई के खिलाफ केस दर्ज कराया। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने साकची थाना प्रभारी से मुलाकात कर घटना की लिखित जानकारी दी। इस दौरान राजकुमार श्रीवास्तव के साथ बिजनेस पार्टनर प्रतिमा पिंकी इक्का की ओर से एमवीआई अजय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी। शिकायत पत्र में घटना का विस्तृत उल्लेख करते हुए बताया गया कि प्रतिमा पिंकी इक्का शेड्यूल ट्राइब जाति से हैं। जिनका एक पेट्रोल पंप है जो एसटी कोटा का है, पंप का नाम कानन फिलिंग स्टेशन है, वह पंप पार्टनरशिप पंप है। इसमें पार्टनर के रूप में राजकुमार श्रीवास्तव हैं। कानन फिलिंग स्टेशन के नाम पर एक टैंकर बनाने हेतु एक नई चेचिस 35187 टाटा फाइनेंस द्वारा फाइनेंस करवा कर जेएमए स्टोर जमशेदपुर से खरीदा गया और मैं अपने पार्टनर राजकुमार श्रीवास्तव के साथ दिनांक 8/6/2022 को जमशेदपुर एमवीआई ऑफिस गयी, रजिस्ट्रेशन हेतु हम दोनों एमवीआई अजय कुमार से मिले उन्होंने कहा यह तो चेचिस है। इस पर क्या बनवाएंगे तो हम लोगों ने कहा कि टैंकर बनवाना है तो उन्होंने कहा कि आप लोग टैंकर का प्रपोजल एवं नक्शा बनवाकर लाइये तभी रजिस्ट्रेशन होगा। हम लोगो ने हावड़ा से जिनसे हमें टैंकर बनवाना है उनसे फॉर्म 22A नक्शा लोड कैपेसिटी के साथ मंगवाया। फिर दिनांक 15/6/2022 को पुनः हम सभी कागजात के साथ करीबन 10:30 बजे एमवीआई अजय कुमार जी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कागजात जमा किया। कागजात जांच के उपरांत उसी वक्त गाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन ले ली गई। जिसका सर्टिफिकेट भी हमारे पास है। फिर वहां के स्टाफ ने कहा आप एमवीआई अजय कुमार से जाकर आम बागान मैदान में परमिशन करवाकर ले आइए। मैं अपने पार्टनर के साथ आम बागान मैदान गई। चूँकि, मैं एक विधवा महिला हूं इस कारण मेरे स्थान पर हमारे पार्टनर राजकुमार श्रीवास्तव एमवीआई साहब अजय कुमार जी को कागजात दिखा रहे थे। वे कागजात देखने से पहले ही काफी आक्रोशित दिख रहे थे। कागजात देखने के बाद उन्होंने पूछा गाड़ी कहां है। हम लोगों ने कहा सर अभी तो नो एंट्री है तो हम लोगों ने कहा आप नो एंट्री के बाद का समय दीजिए हम गाड़ी लेकर आ जाएंगे, तो उन्होंने कहा हम तुम्हारा नौकर हैं जो तुम्हारा इंतजार करते रहेंगे। उन्होंने राजकुमार श्रीवास्तव से मेरे सामने ₹25000 घूस मांगा। हम लोगों ने घूस देने से इनकार किया तो उन्होंने पूछा गाड़ी किसके नाम से है हम लोगों ने कहा कानन फिलिंग स्टेशन के नाम से है, मालिक कौन है तो राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा पिंकी इक्का। इतना सुनते ही एमवीआई अजय कुमार ने तुरंत गुस्सा करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जंगली तंगली का दलाली करने के लिए चले आते हो। सुबह-सुबह जात्रा खराब करने के लिए और हमारा पेपर छीनकर फेंक दिए और धक्का-मुक्की किये। मुझे जाति सूचक शब्द लगाकर गाली देने पर मुझे काफी दुख हुआ और मैं रोने लगी और एमवीआई अजय कुमार मेरे पार्टनर को बार-बार दलाल दलाल बोलकर अपमानित करते रहे। हमारे पार्टनर ने जब विरोध में कहा आप अपने शब्दों को वापस लीजिए। आप एक सरकारी पदाधिकारी होकर ऐसे शब्द का उच्चारण नहीं कर सकते। तो उन्होंने कहा तुम्हारा जैसा दलाल मुझे नसीहत सिखाएगा। हम लोगों ने जब यह कहा की हम पैसा नहीं देंगे तब उन्होंने कहा की मैं रिटायर होने के बावजूद 1 साल का एक्सटेंशन मिला है, राज्य सरकार को करोड़ों रुपया देकर आया हूं तो कहां से पैसा लाऊंगा, मुझे उसे मेकअप करना है। तुमको जहां जाना है जाओ और चिल्लाते हुए ट्रैफिक डीएसपी को उन्होंने कहा भगाओ दोनों को यहां से और ट्रैफिक डीएसपी साहब ने मुझ पर नाराजगी जाहिर करते हुए जाने को कहा और हम दोनों वहां से अपने घर लौट आएं।

    प्रतिमा पिंकी इक्का ने थाना प्रभारी से जाति सूचक शब्द लगाकर गाली देने एवं ₹25000 घूस मांगना गाली गलौज करना और सार्वजनिक तौर पर एक मैदान में उनको और पार्टनर को अपमानित करने को संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    वहीं, भाजपा इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ खड़ी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ना कि सार्वजनिक रूप से उनपर आक्रोश व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, ब्रम्हदेव नारायण शर्मा, दिनेश कुमार, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव कुमार समेत अनिल मोदी व अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या पीर साहब के जनाज़े में 1 लाख 60 हजार लोग हुये शामिल?पढ़े पूरी खबर
    Next Article हाथी खेदा मंदिर में श्रद्धालुओं को जल्द मिलेगा पीने के लिए ठंडा पानी, पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की पहल

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.