Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर प्राप्त करें कोरोना से बचाव और इससे जुड़ी जानकारी:उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर प्राप्त करें कोरोना से बचाव और इससे जुड़ी जानकारी:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर प्राप्त करें कोरोना से बचाव और इससे जुड़ी जानकारी:- उपायुक्त….*
    ====================
    *■ किसी प्रकार की अफवाहों पर न दे ध्यान:- उपायुक्त….*
    ====================
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस से अनावश्यक डरने की जरूरत नहीं है। *साफ-सफाई, सावधानी और सतर्कता से आसानी से इस वायरस से बचा जा सकता है। इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस से जुड़े किसी तरह के अफवाहों पर न ध्यान दे, किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु 24×7 हेल्पलाइन नंबर 104* पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। *आज के वर्तमान समय मे कई राज्यों में भी कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति की पुष्टि की गई है, लेकिन झारखण्ड राज्य में कोरोना वायरस की पुष्टि अब तक नहीं हुई हैं, किन्तु जिले में जागरूकता और सावधानी बरतने एवं सतर्क रहने की हम सभी को आवश्यकता है।* कोरोना वायरस के लक्षण हैं नाक बहना, कफ और खांसी, गले में दर्द, सिर दर्द, कई दिनों तक रहने वाला बुखार, निमोनिया व ब्रोंकाइटिस है। इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि सरकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज न करने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्होंने जिलावासियों को विभिन्न प्रकार के सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजनों से बचने की अपील की है।
    *#NoToPanic #YesToPrecaution*
    *■ मास्क का उपयोग होगा सहायक सिद्ध:- उपायुक्त….*
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमति नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि कोई भी मास्क इसे रोक सकता है। ज्यादा कीमत का मास्क लेने की आवश्यकता नहीं है। यह वायरस हवा में नहीं रहता, यह किसी वस्तु पर या किसी जीव पर ही एक जगह से दूसरी जगह फैलता है। यह वायरस धातु पर पड़ा हो तो 12 घंटों तक ही जीवित रहता है। किसी संक्रमित धातु को छूने के बाद साबुन और पानी से अच्छी तरह हाथ धोए। दिन में कई बार अपने हाथों को धोए। कपड़ों पर यह वायरस 9 घंटों तक रहता है । कपड़ों को अच्छी तरह साबुन से धोएं और धूप में अच्छी तरह सूखने दें। यह वायरस 26 से 27 डिग्री तापमान पर आने पर खुद ही खत्म हो जाता है । इसलिए गर्म पानी पिए और सूरज की धूप लें । आइसक्रीम और ठंडे पदार्थ खाने से परहेज करें। गर्म नमक के पानी से गरारे करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सार्क देशों से एक मजबूत रणनीति बनाने का आह्वान किया
    Next Article कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोह से बचने की उपायुक्त ने दी सलाह

    Related Posts

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.