Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में किसानों का टोल फ्री प्रदर्शन शुरू, डर के साये में काम कर रहे कर्मचारी
    Headlines

    हरियाणा में किसानों का टोल फ्री प्रदर्शन शुरू, डर के साये में काम कर रहे कर्मचारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों ने शुक्रवार से टोल फ्री करवाने का एलान किया था. इसी के मद्देनजर झज्जर में झज्जर रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल किसानों ने सुबह नौ बजे से फ्री करवा दिया. पानीपत टोल टैक्स को भी फ्री किया गया. इस दौरान मन की बात का विरोध करने के लिए पानीपत टोल पर बर्तन बजाए गए.

    डीघल टोल प्रबंधक नितेश मलिक का कहना है कि किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. प्रशासन की तरफ से टोल फ्री कराने की सूचना नहीं है. टोल से 24 घंटे में करीबन 18 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं. 24 घंटे में टोल कंपनी को 12 से 15 लाख का टैक्स मिलता है. किसानों ने केएमपी टोल फ्री करवा दिया, जिसके बाद उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई. हंगामा होने से टोल पर लंबा जाम लग गया.

    सोनीपत में एनएच 44 पर स्थित मुरथल टोल को किसानों ने फ्री करवा दिया है. देर रात से टोल सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन सुबह करीब नौ बजे किसानों का एक जत्था टोल पर पहुंचा और टोल फ्री कराया गया. टोल फ्री होने के बाद किसी भी वाहन से पैसा नहीं लिया गया. भिवानी में किसानों ने गांव कीतलाना के पास स्थित भिवानी दादरी मुख्य मार्ग के टोल को फ्री करवा दिया.

    किसान आंदोलन के चलते 25, 26 और 27 दिसंबर को किसानों की तरफ से टोल फ्री करने का एलान किया गया था. महीने भर से किसानों के किसी भी जत्थे से कोई भी टोल नहीं लिया जा रहा. वहीं पानीपत से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने से भी टोल प्लाजा को भारी नुकसान भुगतना पड़ रहा है.

    एनएचआई को एक दिन का टोल का किराया करीबन 45 लाख रुपये दिया जाता है. हालांकि टोल मैनेजर का कहना है कि 3 दिन के टोल फ्री होने की सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ एनएचआई को दी गई है. टोल फ्री करवाने के साथ किसानों ने टोल पर डेरा डाल लंगर बनाने की भी बात कही है. ऐसे में कर्मचारी और मैनेजर डर के साये में काम करने को मजबूर हैं. टोल प्लाजा मैनेजर ने बताया कि किसानों का एक जत्था नौ बजे के आसपास मुरथल टोल प्लाजा पर पहुंचा था. किसानों के पहुंचते ही मैनेजर ने सभी ऑपरेटर को टोल प्लाजा से बाहर निकाल दिया और सभी टोल को फ्री कर दिया.

    वहीं दिल्ली जयपुर हाईवे रेवाड़ी खेड़ा बॉर्डर पर किसानों ने 13 दिन बाद दिल्ली से जयपुर जाने वाला हाईवे भी बंद कर दिया. इसके बाद किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी सांसदों ने किसान आंदोलन को लेकर पोम्पियो को लिखा खत, जताई चिंता
    Next Article पंजाब में उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, पुलिस के बीच झड़प, कई जगहों पर बीजेपी दफ्तरों में तोडफ़ोड़

    Related Posts

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    August 22, 2026

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    August 22, 2026

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    झारखंड की विलुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला

    यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड में बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, रोबोटिक सर्जरी की खूबियां बताईं

    यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत किया; उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी पर जोर

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन के दबाव में पत्रकारिता का संकट: सच बेचने की मजबूरी

    भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा: राष्ट्रीय संप्रभुता और सिलीगुड़ी गलियारे की चुनौतियाँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.