Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने और थूकने पर लगे रोक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने और थूकने पर लगे रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस  के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने सभी राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू (Tobacco) के इस्तेमाल और थूकने पर रोक लगाने को कहा है.सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘गैर धूम्ररहित चबाने वाले तंबाकू, पान मसाला और सुपारी से शरीर में लार अधिक बनने लगती है और इससे थूकने की अत्याधिक इच्छा होती है. सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है.’ कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद (आईसीएमआर) ने जनता से चबाने वाले तंबाकू के उत्पादों के सेवन से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की अपील की है.पत्र के मुताबिक, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के पास विभिन्न कानूनों के तहत कोविड-19 से निपटने के जरूरी अधिकार हैं. इसमें कहा गया, ‘इसी पृष्ठभूमि में, यह अपील की जाती है कि सार्वजनिक रूप से चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का उपयोग और थूकना प्रतिबंधित करने के लिए उचित कानून के तहत आवश्यक उपाय किए जा सकते हैं.
    तंबाकू पर इन राज्यों में लग चुकी है रोक
    बिहार, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, नागालैंड और असम जैसे कुछ राज्य कोविड-19 महामारी के दौरान पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल और थूकने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में मचा कोहराम, चौबीस घंटे में दो हजार से ज्यादा मौतें
    Next Article कोरोना संक्रमण को लेकर किस तरह आपात स्थिति से निपटना है इसका मॉक ड्रिल 13 अप्रैल को किया जाएगा

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.