Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा दिवस पर भाजपा की पहल, घोड़ाबाँधा पंचायत क्षेत्रों में चला मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    सेवा दिवस पर भाजपा की पहल, घोड़ाबाँधा पंचायत क्षेत्रों में चला मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा दिवस पर भाजपा की पहल, घोड़ाबाँधा पंचायत क्षेत्रों में चला मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम

    ● डेंगू, चिकनगुनिया एवं मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम को हुआ दवाओं का छिड़काव
    ● भाजपा अंत्योदय को संकल्पबद्ध और जनहित के विषयों पर संवेदनशील : अंकित

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में स्मरण किया। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के नेतृत्व में घोड़ाबाँधा मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में मच्छर एवं वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव कराया गया। इस सेवा अभियान में
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव, घोड़ाबाँधा मंडल के महामंत्री दीपक पॉल, मनीष तिवारी, भाजयुमो जिला मंत्री रंजीत पांडेय समेत काफ़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहें। स्थानीय कार्यकर्ताओं के आग्रह पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने क्षेत्र में दवाओं के छिड़काव के लिए सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद से सहयोग का निवेदन किया था। सिविल सर्जन ने जिला मलेरिया नियंत्रण समिति के सदस्यों को मच्छर, वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को विभाग के सहयोग से सघन अभियान संपन्न हुआ जिसमें खड़ंगाझार, बारीनगर, शिवनगरी, कार्तिक नगर, राधिकानगर, ज्योतिनगर एवं घोड़ाबंधा के नज़दीकी क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाकर दवाईयों का छिड़काव किया गया तथा डेंगू , चिकनगुनिया सरीख़े बीमारियों के लक्षण और इससे बचाव के उपायों से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अगुआई कर रहे भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि अंत्योदय को संकल्पबद्ध भाजपा जनहित के विषयों पर संवेदनशील है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस अभियान में सहयोग के लिए सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद समेत जिला मलेरिया नियंत्रण समिति के अधिकारियों और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक दर्जन से अधिक स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया ध्वजारोहण
    Next Article जमशेदपुर न्यायालय परिसर में महानगर भाजपा जिला विधि विभाग द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्य तिथि पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.