Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यधाम में बने श्रीराम मंदिर के अनुष्ठान की तैयारी हुई तेज, पूर्व सीएम ने दिए दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    सूर्यधाम में बने श्रीराम मंदिर के अनुष्ठान की तैयारी हुई तेज, पूर्व सीएम ने दिए दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्यधाम में बने श्रीराम मंदिर के अनुष्ठान की तैयारी हुई तेज, पूर्व सीएम ने दिए दिशा-निर्देश।

    सिदगोड़ा सूर्यधाम में बने भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीराम दरबार के प्राण-प्रतिष्ठा हेतु होने वाले विभिन्न अनुष्ठान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में तैयारी के निमित्त आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमिटी के संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि आगामी फ़रवरी माह के 23 से 28 तारीख को श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े विभिन्न अनुष्ठान हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अनुष्ठान से संबंधित कार्यक्रम की सफ़लता व भव्यता के लिए क्रमवार जिम्मेवारियों तय की जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह कमिटी के संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि आज अयोध्याधाम में करोड़ों भारतवासी के आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है, फरवरी के दूसरे सप्ताह में जहाँ सरकार द्वारा ट्रस्ट बनाकर श्रीराम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा, तो वहीं अपने जमशेदपुर में भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण हो जाएगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु कमिटी बनाई गई। वहीं, कार्यककर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ज्ञात हो कि सूर्यमंदिर कमिटी ने जयपुर से आई श्रीराम दरबार के प्राण-प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक व भव्य बनाने हेतु शहरवासियों के सहयोग व भागीदारी का आह्वान किया है।

    बैठक में कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री गुंजन यादव, कोषाध्यक्ष माँतु बनर्जी, चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एल के सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, सुशांता पांडा, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम साहब मेरी इलाज कराये,मैं जिना चाहता हूं:पंसस
    Next Article राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने सत्ता में आया हूं:हेमंत सोरेन

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.